लाइव न्यूज़ :

लिम्बो स्केटर सृष्टि शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वायरल वीडियो देखकर लोग बोले - वाह क्या बात है

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 11, 2021 14:52 IST

सोशल मीडिया पर लिम्बो स्केटर सृष्टि शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 1.69 सेकंड में 10 बार आसानी से पार कर लिया ।

Open in App
ठळक मुद्देलिम्बो स्केटर सृष्टि शर्मा ने 10 बार के नीचे से गुजरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डसृष्टि ने 1.69 सेकंड में 10 बार को आसानी से क्रॉस कर लिया लोगों ने कहा - ये तो फाइटर जेट है

मुंबई :  सोशल मीडिया पर न केवल फनी वीडियोज वायरल होते हैं बल्कि कभी कुछ ऐसे प्रेरणादायक वीडियो भी वायरल होते हैं , जिसे देखकर आप काफी प्रभावित होते हैं । ऐसा ही एक टैलेंट बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महाराष्ट्र की 17 साल की लिम्बो स्केटर सृष्टि धर्मेन्द्र शर्मा चर्चा में हैं । उन्होंने सबसे तेज समय में 10 बार के नीचे से लिम्बो स्केट कर नया रिकॉर्ड बनाया है । महज 1.69 सेकंड में दसों बार क्रॉस कर सृष्टि ने नया कीर्तिमान हासिल किया है ।

सृष्टि की इस प्रतिभा ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है । गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सृष्टि हवा की रफ्तार से लोहे के रॉड के नीचे से स्केट करती हुईं दिखाई देती हैं । गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक ब्लॉग के मुताबिक, सृष्टि ने लिम्बो स्केटिंग में जाने से पहले 2014 में रोलर-स्केटिंग के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया था ।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शुक्रवार की सुबह शेयर किया था । उसके बाद से यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है । इसे डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं । एक यूजर ने लिखा है कि सृष्टि का ये टैलेंट हैरान कर देने वाला है । वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, इसे कहते हैं असली टैलेंट…खरबूजे के साथ खरबूजे को कुचलने की तरह नहीं है ।  एक ने हौसला अफजाई करते हुए लिखा है कि क्या मैंने कोई फाइटर जेट देखा अभी. कुछ कह रहे हैं कि भारत में ही ऐसा टैलेंट देखने मिलता है । लोग इसपर तरह-तरह के रिएक्शन और कमेंट कर रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल