लाइव न्यूज़ :

शराब चोरी के संदेह में ढाबा मालिकों ने युवक को दोनों पैर बांध कर लाठियों से पीटा, चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 19, 2021 21:32 IST

पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को अमोला थाना क्षेत्र के बरौदी गांव में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।प्रजापति ने अपनी शिकायत में राजकुमार लोधी, अवधेश लोधी और अजय लोधी का नाम दर्ज कराया है।प्रजापति के दोनों पैर बांध कर उसे लाठियों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शराब चोरी के संदेह में तीन लोगों ने 24 वर्षीय युवक को बुरी तरह लाठियों से पीटा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को अमोला थाना क्षेत्र के बरौदी गांव में हुई। एक आरोपी ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

अमोला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र यादव ने बताया, ‘‘ बरौदी गांव के एक ढाबे के मालिकों ने परमानंद प्रजापति पर 20 से 30 लीटर कच्ची शराब चोरी करने का आरोप लगाकर उसे बांधकर लाठियों से जमकर पीटा। प्रजापति ने अपनी शिकायत में राजकुमार लोधी, अवधेश लोधी और अजय लोधी का नाम दर्ज कराया है।

वायरल वीडियो में आरोपी, प्रजापति के दोनों पैर बांध कर उसे लाठियों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित द्वारा चिल्लाने पर एक आरोपी प्रजापति के मुंह में कपड़ा ठूंसता हुआ दिखाई दे रहा है।’’ यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशग्वालियरशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल