वायरल हुआ शशि थरूर का 'सांता क्लॉज' लुक, पार्टी में इस अंदाज में गाया क्रिसमस सॉन्ग

By पल्लवी कुमारी | Published: December 25, 2018 01:38 PM2018-12-25T13:38:52+5:302018-12-25T13:38:52+5:30

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर पर छाया क्रिसमस का रंग। तीन अलग-अलग चर्च में सेलिब्रेट किए क्रिसमस पार्टी।

Shashi Tharoor Spent Christmas Eve, watch video Singing 'Silent Night' | वायरल हुआ शशि थरूर का 'सांता क्लॉज' लुक, पार्टी में इस अंदाज में गाया क्रिसमस सॉन्ग

वायरल हुआ शशि थरूर का 'सांता क्लॉज' लुक, पार्टी में इस अंदाज में गाया क्रिसमस सॉन्ग

क्रिसमस के फीवर से नेता भी नहीं बच पाए हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने रविवार को क्रिसमस सेलिब्रेट की। शशि थरूर ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सोमवार को शेयर की है। 

शशि थरूर सोमवार तिरुवनंतपुरम के चर्च मेटेर मेमोरियल में क्रिसमस बनाने गए थे। शशि थरूर ने यहां सांता क्लॉज के साथ भी तस्वीरें शेयर की है। वहीं कुछ तस्वीरों में वह बच्चों के साथ भी दिख रहे हैं। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा है, 'आइए क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं...शांति रातों में...।'



वहीं एक तस्वीर में शशि थरूर क्रिसमस वाली टोपी में भी दिख रहे हैं, जिसमें वह सांता क्लोज के साथ डांस करते दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में शशि थरूर चर्च के प्रीस्ट के साथ केक काटते भी दिख रहे हैं। 

शशि थरूर ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में शशि थरूर क्रिसमस सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। वो जिस अंदाज में वह गाना गा रहे हैं...वो सुनकर आपतो अपने कानों पर विश्वास नहीं होगा कि वो गाना कांग्रेस के नेता ही गा रहे हैं। 


सोशल मीडिया पर शशि थरूर के इन तस्वीरों को इसलिए पंसद किया जा रहा है...क्योंकि शशि थरूर हमेशा ही गंभीर बातों और भाषणों के लिए ही चर्चा में रहते हैं...ऐसे में इस तरह का शशि थरूर का अवतार लोगों को काफी भा रहा है।



शशि थरूर ने एक बाद तीन क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे, इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी है। 

Web Title: Shashi Tharoor Spent Christmas Eve, watch video Singing 'Silent Night'

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे