लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में महिला रैंपवॉक पर है रोक, ड्रोन ने की मॉर्डिंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 20, 2018 13:43 IST

सऊदी में फैशन डिजाइनरों ने महिलाओं की ड्रेस और फैशन शो के लिए अनोखा आइडिया निकाला जो बेहद चौंकाने वाला था

Open in App

सऊदी अरब में महिलाओं को कई तरह की पाबंदियों के साथ जीना होता है, लेकिन अब वक्त के साथ यहां चीजें बदल भी रही हैं। फिलहाल यहां जो नजारा देखने को मिला वो खासा चौंकाने वाला है। दरअसल  यहां अभी भी महिलाओं के फैशन शो में रैंपवॉक करने पर रोक लगी हुई है।

हाल ही में यहां के फैशन डिजाइनरों ने महिलाओं की ड्रेस और फैशन शो के लिए अनोखा आइडिया निकाला जो बेहद चौंकाने वाला था। रमजान के दौरान जेद्दाह शहर के हिल्टन में सालाना आयोजित होने वाले फैशन शो में मॉडल के बजाय एक ड्रोन से रैंपवॉक करवाया गया था। 

इतना ही नहीं इस खाल तरह के वॉक के सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए गए, जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 'भूतिया शो' करार दिया था।  इस रैंपवॉक के दौरान  ड्रोन को एक के बाद एक कई ड्रेसेज में दिखाया गया।  तस्वीरों को देखने से ऐसा लग रहा है कि कपड़े हवा में हैं।

वहीं, कहा जा सकता है कि भले सऊदी में अब सिनेमा हॉल खुल गए हैं और साथ ही साथ यहां पर महिलाओं को ड्राइविंग की इजाजत भी मिल गई है। इस रैप के सामने आने के बाद हर कोई सख्ते में था।

वहीं, हाल ही में महिलाओं के कपड़ों का एक अजीब सा प्रकरण भी यहां सामने आया था।  सऊदी अरब ने देश के मनोरंजन प्रमुख को सर्कस में लड़कियों के बदन से चिपके हुए कपडे़ पहनने को लेकर रूढ़िवादियों की आलोचनाओं के बीच बर्खास्त कर दिया है।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना