लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन पहुंचे वोलोदिमीर जेलेंस्की को ऋषि सुनक ने खिलाई मां के हाथ की बर्फी, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: June 19, 2023 13:28 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और वलोडिमिर जेलेंस्की की मुलाकात की एक दिल छू लेने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटेन दौरे पर जेलेंस्की ने खाई भारतीय मिठाईऋषि सुनक ने जेलेंस्की को अपनी मां के हाथ की बनी बर्फी खिलाई सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं का वीडियो वायरल

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेताओं की आपस में मुलाकात हुई है इस दौरान ऋषि सुनक ने जेलेंस्की को भारतीय मिठाई बर्फी खिलाई।

इस बर्फी की खास बात ये रही कि ये मिठाई उनकी मां ने खुद अपने हाथों से बनाई थी। अब इस दिलचस्प मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

भारतीय मूल के यूके के प्रधानमंत्री सुनक ने ये दिन छू लेने वाला वीडियो खुद साझा किया। उन्होंने लिखा, "ऐसा हर दिन नहीं होता है कि वलोडिमिर जेलेंस्की आपकी मां के घर की बनी मिठाई ट्राई करें।"

गौरतलब है कि जेलेंस्की को यह भारतीय मिठाई खूब पसंद है और इसे खाने के बाद उन्होंने इसकी खूब तारीफ की। गौरतलब है कि इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। 

ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे थे जेलेंस्की 

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल ही में अपने यूरोपीय दौरे के दौरान ब्रिटेन का दौरा किया था। जहां रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए ब्रिटेन से नए हथियार हासिल करने को लेकर बात की गई।

फरवरी 2022 में यूक्रेन से रूस के आक्रमण के बाद से जेलेंस्की के यूके में यह दूसरी यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान जेलेंस्की ने धन्यवाद करते हुए कहा कि हम आभारी हैं और यहां होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

जेलेंस्की के इस दौरे पर ऋषि सुनक ने कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन को सैकड़ों वायु रक्षा मिसाइलें और अतिरिक्त मानव रहित हवाई प्रणालियां देगा। जिसे आने वाले महीनों में वितरित किया जाएगा।

सुनक ने इस दौरे के बारे में बताते हुए कहा कि यूक्रेन को दिए जाने वाले नए हथियारों में 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी वाले नए ड्रोन भी शामिल हैं। 

टॅग्स :ऋषि सुनकवोलोदिमीर जेलेंस्कीUKरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो