लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन 2018 विशेषः निरहुआ की कलाई पर बहन ने सजाई राखी, ये भोजपुरी गाने कर देंगे भावुक

By जनार्दन पाण्डेय | Published: August 26, 2018 3:06 PM

भोजपुरी सिनेमा जगत में भी राखी बंधन के त्योहार पर काफी गाने बनाए जाते हैं। इस कई बड़े स्टारों के गानों ने इस बार धूम मचाए रखी। 

Open in App

पटना, 26 अगस्तः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी रक्षाबंधन के त्योहार को काफी अहमियत दी है। इंडस्ट्री के सभी बड़े नामों ने रक्षाबंधन के त्योहार पर एक ना एक बड़ा गाना बनाया ही है। चाहे वह दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हों, या इस वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह हो, सबने इस पावन त्योहार पर प्रमुख रूप से गाने जरूर बनाए हैं।

ऐसे ही एक एक गाने में निरहुआ का अपनी बहन के प्रति प्यार देखकर दिल भर आता है। रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपनी ऑनस्क्रीन बहन से अपनी कलाई सजवाते हैं और माथे पर टीका लगवाते हैं। यह वीडियो इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर काफी चर्चा में रहा। पूर्वांचल यानी की पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के भोजपुरी व हिन्दी भाषी क्षेत्रों में रक्षाबंधन के अवसर पर यह जमकर बजा।

इस गाने का नाम ही भाई बहन का प्यार, रक्षाबंधन गीत है। गाने के बोल 'राखी के बंधन' हैं। यह निरहुआ का 'अदालत' एल्बम का हिस्सा है। इसे भाजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी म्यूज‌िक कंपनी वेब म्यूजिक ने 25 अगस्त को इसे रिलीज किया था। इसे अब तक 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इसी तरह पवन सिंह का रक्षाबंधन आधारित गाना 'राखी के बांधी हमरा कलाई पर' पर भी इस रक्षाबंधन चर्चा मे रहा।  पवन सिंह का यह 'भाई के पुकार' टाइटल से आया गाना खासकर के पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहनों को खूब पसंद आया। गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है और इसका संगीत छोटे बाबा बसही ने दिया है।

भोजपुरी सिनेमा जगत की स्टार हीरोइन व गायिका अक्षरा सिंह ने रक्षाबंधन पर अपना गाना उतारा है। अक्षरा का गाना राखी के बंधन भी भोजपुरी जगत में काफी मशहूर रहा। इसे भी मनोज मतलबी ने लिखा और संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है।

इसके अलावा फौजी भइयों के लिए बनाया गया वेब म्यूजिक का गाना बंधन भी इस बार काफी चर्चा में रहा। वेब ने इसे रक्षाबंधन का सबसे दर्दभरा गीत बताया है।

टॅग्स :दिनेश लाल यादवपवन सिंह भोजपुरी सांग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarakat Lok Sabha Seat: 'मैं पीछे नहीं हटूंगा, मां का आशीर्वाद लेकर निकला हूं', पवन सिंह इस दिन करेंगे नामांकन

भारतPawan Singh Lok Sabha polls: आसनसोल से नहीं, यहां से मैदान में उतरेंगे पवन सिंह, इस दल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भारतBollywood vs Bhojpuri: आसनसोल में बॉलीवुड बनाम भोजपुरी, बंगाल की धरती पर टकराएंगे दो लाल

भोजपुरीपवन सिंह और खुशबू जैन के नए गाने 'तुम्हारे सिवा' ने मचाया धमाल, कुछ ही घंटों में 10 लाख से अधिक हुए व्यूज, टी सीरीज ने किया है प्रोड्यूस

बॉलीवुड चुस्कीभोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ भरण-पोषण का मुकदमा दायर, पत्‍नी ज्योति ने मानसिक उत्पीड़न और गर्भपात कराने का गंभीर आरोप, जानें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महिला ने अश्लील डांस वीडियो में मोदी और नीतीश का उड़ाया मजाक, भाजपा ने महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की

ज़रा हटकेBhagalpur love marriage: पति ने साली से लड़ाई आंख तो पत्नी ने भी ढूंढा साथी, चार बच्चों को छोड़कर फरार, रचाई दूसरी शादी

ज़रा हटकेViral Video: स्कूल में लेट पहुंचने के लिए प्रिंसिपल ने महिला टीचर को पीटा, वीडियो इंटरनेट पर वायरल, देखिए

ज़रा हटकेतेलंगाना: संपत्ति के लिए पति पर अत्याचार, पत्नी ने जंजीरों से बांध तीन दिनों तक की पिटाई; वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVada Pav Girl Viral Video: 'वड़ा पाव गर्ल' की गिरफ्तारी वाले वीडियो की क्या है सच्चाई? दिल्ली पुलिस ने दावों की खोली पोल