लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: जब मतदान करने योगी की ड्रेस में पहुंचा युवा वोटर, लोगों ने कहा योगी बाबा आएं हैं, देखें Video

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2022 15:08 IST

नोएडा सेक्टर 11 के पोलिंग बूथ में एक युवा मतदाता राजू कोहली, सीएम योगी आदित्यनाथ की ड्रेस में अपना वोट डालने के लिए आया। भगवा कपड़े धारण किए हुए इस युवा मतदाता को देखकर लोगों ने कहा योगी बाबा आए हैं। 

Open in App

नोएडा:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। लोग पोलिंग बूथ में जाकर अपना-अपना वोट डाल रहे हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। पहले चरण के तहत राज्य के 11 जिलों की 58 सीटों में मतदान हो रहे हैं।  

वहीं नोएडा सेक्टर 11 के पोलिंग बूथ में एक युवा मतदाता राजू कोहली, सीएम योगी आदित्यनाथ की ड्रेस में अपना वोट डालने के लिए आया। भगवा कपड़े धारण किए हुए इस युवा मतदाता को देखकर लोगों ने कहा योगी बाबा आए हैं। 

डेटा के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 35 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। आगरा में औसतन 36.93 प्रतिशत, अलीगढ़ में 32.07, बागपत में 38.01, बुलंदशहर में 37.03, गौतम बुद्ध नगर में 30.53, गाजियाबाद में 33.40, हापुड़ में 39.97, मथुरा में 36.36, मेरठ में 34.51, मुजफ्फरनगर में 35.73 तथा शामली में 41.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।

शुरू में कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं जिन्हें कुछ समय बाद दूर कर लिया गया। पहले चरण के चुनाव के लिये कुल 10,853 मतदान केन्द्र और 26027 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए 48 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। 

इसके अतिरिक्त 2,175 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2718 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत 12 विकल्पों का इस्तेमाल कर वोट डाला जा सकेगा। 

वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहले चरण की 58 में से 53 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो सीटें मिली थी। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल का भी एक प्रत्याशी जीता था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन