लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: राहुल गांधी को 'पप्पू' कहने पर कांग्रेस पार्षद ने लगाई BJP सांसद की क्लास, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: December 3, 2018 10:23 IST

इस घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसमें यह साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे कांग्रेस पार्षद बीजेपी सांसद की क्लास लगा रही है।

Open in App

राजस्थान चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू कहना भारी पड़ गया। दरअसल, बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे है गुजरात के बीजेपी सांसद देवजी भाई ने राहुल गांधी को पप्पू कह दिया।इसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस पार्षद सीता डामोर भड़क गईं। इसके बाद वहां मौजूद बाकी लोगों ने बीजेपी सांसद को घेर लिया।  जिसके बाद देवजी भाई को वहां से माफी मांगकर निकलना पड़ा। 

इस घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसमें यह साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे कांग्रेस पार्षद बीजेपी सांसद की क्लास लगा रही है। राहुल गांधी को पप्पू कहने बाद पार्षद सीता डामोर बीजेपी के गुणगान वाले भाषण पर तंज कसा। उन्होंने कहा 'यहां पर पांच साल से बीजेपी ही शासन कर रही है। बावजूद इसके सड़क पर इतने गड्ढे हैं।  कम से कम यहां की सड़कों के गड्ढे तो भरवा दो। ''

बता दें कि देश के सबसे बड़े राज्यों में शुमार इस राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए 88 दलों के 2,294 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। इन चुनावों में 4.74 करोड़ मतदाताओं को सरकार के बारे में अपना फैसला सात दिसंबर को ईवीएम में बंद करना है। एक प्रत्याशी का निधन होने से एक सीट पर चुनाव टल गया है और अब जोर आजमाइश 199 सीटों के लिए है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल