लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बाद कांग्रेस में  "बड़ा कोरोना" आ गया, सीएम गहलोत ने पायलट की तुलना कोरोना वायरस से की, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: January 20, 2023 20:14 IST

Rajasthan: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कथित तौर पर सचिन पायलट की तुलना कोरोना वायरस से की है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री कथित तौर पर कह रहे हैं कि महामारी के बाद पार्टी में "बड़ा कोरोना" आ गया है।कांग्रेस पार्टी में भी एक बड़ा कोरोना घुस गया। अपनी सरकार पर बार-बार हमले के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

जयपुरः राजस्थान में अशोक गहलोत और उनके धुर विरोधी सचिन पायलट की सत्ता की लड़ाई के बीच, एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुख्यमंत्री कथित तौर पर कह रहे हैं कि महामारी के बाद पार्टी में "बड़ा कोरोना" आ गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि गहलोत ने कथित तौर पर पायलट की तुलना कोरोना वायरस से की है। वीडियो गहलोत की बुधवार को कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व बैठक का है। गहलोत ने बैठक के दौरान एक प्रतिभागी को जवाब देते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘मैंने मिलना शुरू किया है...पहले कोरोना आया...हमारी पार्टी में भी एक बड़ा कोरोना घुस गया।’’

उन्होंने कहा कि उपचुनाव या राज्यसभा चुनाव के बावजूद सरकार कर्मचारियों के सहयोग से बेहतरीन योजनाएं लाई है। गहलोत की टिप्पणी को पायलट के अपनी सरकार पर बार-बार हमले के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

विभिन्न जिलों में सोमवार से अपनी दैनिक जनसभाओं में पायलट पेपर लीक, पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने और सेवानिवृत्त नौकरशाहों की राजनीतिक नियुक्तियों के मुद्दों पर राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। दिसंबर 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही गहलोत और पायलट के बीच सत्ता को लेकर खींचतान चल रही है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटकोविड-19 इंडियाजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो