लाइव न्यूज़ :

एक नाम और समान आयु, दो लोगों के शवों की अदला-बदली, परिवार ने ऐसे किया पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2022 20:46 IST

अलीबाग तहसील के पेजारी गांव के निवासी रमाकांत पाटिल (62) की एमजीएम अस्पताल में रक्तचाप और मधुमेह के कारण मौत हो गई थी, वहीं उसी अस्पताल में पनवेल तहसील के दहिवली गांव के रहने वाले राम पाटिल (66) की गुर्दे और यकृत संबंधी रोग के कारण मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवारों ने उनकी मूछों में फर्क पाया और फिर शवों को एक दूसरे से बदला गया।दाह संस्कार से ठीक पहले रमाकांत पाटिल के रिश्तेदारों ने महसूस किया कि मृतक की मूंछें अलग थीं। कर्मचारियों ने किसी भी गड़बड़ी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

मुंबईः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक नाम और लगभग समान आयु के दो लोगों के शवों की अदला-बदली होने का मामला सामने आया है। हालांकि अंतिम संस्कार से पहले दोनों व्यक्तियों के परिवारों ने उनकी मूछों में फर्क पाया और फिर शवों को एक दूसरे से बदला गया।

अलीबाग तहसील के पेजारी गांव के निवासी रमाकांत पाटिल (62) की एमजीएम अस्पताल में रक्तचाप और मधुमेह के कारण मौत हो गई थी, वहीं उसी अस्पताल में पनवेल तहसील के दहिवली गांव के रहने वाले राम पाटिल (66) की गुर्दे और यकृत संबंधी रोग के कारण मौत हो गई थी।

मृतकों में से एक के रिश्तेदार ने बृहस्पतिवार को बताया, "दाह संस्कार से ठीक पहले रमाकांत पाटिल के रिश्तेदारों ने महसूस किया कि मृतक की मूंछें अलग थीं। अस्पताल से संपर्क किया गया, लेकिन वहां के कर्मचारियों ने किसी भी गड़बड़ी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।"

राम पाटिल के परिवार को भी लगा कि कुछ गड़बड़ है और दोनों समूह एमजीएम अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शवों की अदला-बदली की व्यवस्था की। इस बीच, अस्पताल प्रबंधन ने एक बयान में अपना बचाव किया और कहा कि दोनों परिवारों ने शवों को स्वीकार करने से पहले उन्हें देखा था।

टॅग्स :मुंबईPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो