लाइव न्यूज़ :

Watch: लाल शर्ट पहने...सिर पर बैग उठाये रेलवे स्टेशन पर कुली बने राहुल गांधी

By अंजली चौहान | Updated: September 21, 2023 12:11 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां एक रेलवे स्टेशन का दौरा कर और कुलियों से बातचीत कर उनकी चिंताओं को जानकर एक बार फिर लोगों को चौंका दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दिखा राहुल गांधी का अलग अंदाजराहुल गांधी ने आनंद विहार में कुली की तरह सामान उठाया कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को अचानक आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे और कुली की ड्रेस में नजर आएं। रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेता ने कुलियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।

इस दौरान राहुल गांधी बेहद अलग अंदाज में दिखाई दिए जहां उन्होंने कुली की तरह लाल शर्ट पहनकर हाथों में बैच लगाकर किसी यात्री के सामान को सिर पर उठाया।

अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गुरुवार को राहुल गांधी रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से बातचीत कर उनकी चिंताओं को लेकर बात कर रहे थे लेकिन उन्होंने उस वक्त सभी को चौंका दिया जब उन्होंने खुद कुली बन सामान उठाया।

राहुल गांधी का दौरा कुछ महीनों बाद हो रहा है जब कुछ कुलियों ने उनसे मिलने का आग्रह किया था। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कुली और ऑटो ड्राइवर काफी खुश नजर आए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमसे मिलने आए इसकी हमें खुशी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी उनकी परेशानियों को सरकार के सामने रखेंगे और परेशानियों को हल किया जाएगा। 

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी इस तरह आम लोगों के बीच पहुंचे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर जा चुके हैं। राहुल गांधी ने भोजन करने के लिए बंगाली मार्केट, जामा मस्जिद इलाके का दौरा किया था और फिर यूपीएससी उम्मीदवारों के साथ बातचीत करने के लिए मुखर्जी नगर इलाके का दौरा किया था।

राहुल गांधी ने धान की बुआई के मौसम के दौरान कृषि भूमि का भी दौरा किया था और हरियाणा के सोनीपत में किसानों से बातचीत की थी, दिल्ली के करोल बाग इलाके में बाइक मैकेनिक की दुकानों का दौरा किया था, सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के बीच आजादपुर मंडी का दौरा किया था।

उन्होंने यहां अपने आवास पर दोपहर के भोजन पर सोनीपत के किसानों और सब्जी विक्रेता रामेश्वर को भी अलग से आमंत्रित किया था। हाल ही में उन्होंने लोगों से बातचीत करने के लिए लद्दाख, लेह और कारगिल क्षेत्र में मोटरसाइकिल यात्रा भी की।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसदिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी