पैर के इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज का डॉक्टरों ने पेट का किया ऑपरेशन, घटना रायबरेली की, जानें फिर क्या हुआ?
By अनिल शर्मा | Published: July 6, 2023 01:17 PM2023-07-06T13:17:13+5:302023-07-06T13:45:46+5:30
मरीज का नाम राजकुमार है जो लालगंज का रहने वाला है। सीएमएस डॉ महेंद्र मौर्या ने यह भी कहा कि मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होना चाहता था। उसे सर्जिकल वार्ड से ऑर्थो में रेफर किया गया था।
रायबरेलीः यहां जिला अस्पताल में पैर के इलाज के लिए भर्ती हुए एक मरीज ने डॉक्टरों पर पेट का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। मरीज ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ महेंद्र मौर्या ने मरीज के आरोपों से इनकार किया है।
मौर्या ने कहा कि मरीज के पेट का ऑपरेशन नहीं किया गया है बल्कि उसने खुद ही पेट में चाकू मारा था जिसके बाद उसके पेट में टांके लगाए गए। मौर्या ने कहा कि मरीज अस्पताल में भर्ती होने का आदी है। उसके पैर में नॉन हीलिंग अल्सर है, जिसका इलाज प्लास्टिक सर्जन करेगा।
मरीज का नाम राजकुमार है जो लालगंज का रहने वाला है। सीएमएस डॉ महेंद्र मौर्या ने यह भी कहा कि मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं होना चाहता था। उसे सर्जिकल वार्ड से ऑर्थो में रेफर किया गया था। मौर्या ने बताया कि जब उसकी बहन ने उसकी फाइल जमा कर दी तो उसने काफी हंगामा किया और खुद को चाकू मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पेट में चीरा लगा दिया। इसके बाद उसे एमर्जेन्सी में एडमिट किया गया और टांके लगाए गए।