लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Result: प्रचंड जीत के बाद दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, केजरीवाल के छुए पैर, फिर मिले गले, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2022 15:44 IST

इस मुलाकात में सबसे पहले भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैरों को छूकर आशिर्वाद लिया और फिर बाद में उनसे गले मिले। इसी प्रकार भगवंत मान ने डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया से भी मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान पंजाब की धुरी विधानसभा सीट से हुए हैं विजयीकांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ 58206 वोटों के मार्जिन से जीते हैं मान

नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। आप ने 117 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 92 सीटों पर न केवल जीत हासिल की है, बल्कि दिग्गजों को मात देकर अपना लोहा मनवाया है। पार्टी के सीएम कैंडीडेट भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।

जहां उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में सबसे पहले भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैरों को छूकर आशिर्वाद लिया और फिर बाद में उनसे गले मिले। इसी प्रकार भगवंत मान ने डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया से भी मुलाकात की। मनीष सिसौदिया ने भी मान को गले से लगाकर उनकी पीठ थपथपाई। गर्मजोशी के साथ हुई ये मुलाकात पंजाब सूबे में पार्टी की प्रचंड जीत को बयां करती है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव से पहले भगवंत मान को अपना सीएम कैंडीडेट घोषित किया था। वे धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ जीते हैं। मान ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ 58206 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है।

चुनाव के नतीजे बताते हैं आम आदमी पार्टी पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और मान राज्य के नए सीएम होंगे। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को महज 18 सीटों में जीत हासिल हुई है। स्वयं सीएम चन्नी और सिद्धू को शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

इसके अलाव शिरोमणि अकाली दल महज 4 सीटों में सिमटकर रह गई है। सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से हार गए। बीजेपी ने यहां दो सीटें जीती हैं और अन्य के खाते में 1 सीट आई है। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मानमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल