लाइव न्यूज़ :

Video: कांग्रेस नेता के भाई ने महिला को सड़कों पर बुरी तरह पीटा, वजह जान आप भी हैरान होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2019 20:16 IST

पंजाब में घटी इस घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजीत ढेसी ने कहा है कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जो हमारे संज्ञान में आया है। हम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और सख्त सजा देंगे। 

Open in App
ठळक मुद्दे महिला को बचाने आई दूसरी महिला को भी लोगों ने मिलकर पीटा है।पुलिस ने इस बात का भी आश्वासन दिया है कि हम किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव में नहीं आएंगे।  घटना के बाद महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के मुक्तसर में स्थानीय कांग्रेस नेता के भाई ने पैसों के लिए महिला की पिटाई की है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। महिला की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। मुक्तसर नगर निगम के पार्षद राकेश चौधरी के भाई और उसके दोस्तों ने उस महिला को उसके घर से खींच कर सड़कों पर लाकर पिटाई की। 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं को बेल्ट और डंडों से पिटाई की जाती है। यह मामला उस वक्त सामने आया, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को बचाने आई दूसरी महिला को भी लोगों ने मिलकर पीटा है। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजीत ढेसी ने कहा है कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जो हमारे संज्ञान में आया है। हम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और सख्त सजा देंगे। 

पुलिस ने इस बात का भी आश्वासन दिया है कि हम किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव में नहीं आएंगे। 

टॅग्स :पंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल