लाइव न्यूज़ :

पोती की शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गाया लोकगीत, भावुक हुए सीएम

By बलवंत तक्षक | Updated: March 2, 2021 19:52 IST

शादी के मौके पर पोती सहर इंदर कौर और उनके पति आदित्य नारंग को आशीर्वाद देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का गाने का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ के पास सिसवां स्थित आवास पर बहुत सादगी भरा समारोह आयोजित किया गया.कैबिनेट मंत्री, विधायक व प्रदेश के सांसद और अन्य नेता इस समारोह में आमंत्रित नहीं थे. वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टन पोती को दुलार करते उसके लिए लोकगीत गा रहे हैं.

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का लोकगीत गाते एक वीडियो वायरल हो रहा है. बहुत कम लोगों को मालूम है कि कैप्टन सुरों की इतनी बेहतरीन समझ रखते हैं.

कैप्टन का यह हुनर उनकी पोती की शादी में दिखाई दिया. जो गीत कैप्टन गाते दिखाई दे रहे हैं वह आमतौर पर पंजाब में डोली उठने के समय गाया जाता है. कैप्टन की पोती सहर इंदर कौर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन से हुई है. इसी सिलसिले में चंडीगढ़ के पास सिसवां स्थित आवास पर बहुत सादगी भरा समारोह आयोजित किया गया.

इसमें पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार ही शामिल हुए. कैबिनेट मंत्री, विधायक व प्रदेश के सांसद और अन्य नेता इस समारोह में आमंत्रित नहीं थे. इस आयोजन का अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टन पोती को दुलार करते उसके लिए लोकगीत गा रहे हैं.

मोहाली जिले के सिसवां स्थित डैम के किनारे बनाए शाही आवास में कैप्टन की पोती सहर इंदर कौर का विवाह दिल्ली के जाने-माने व्यापारी आदित्य नारंग के साथ सिख रीति-रिवाज से हुआ. सहर इंदर कौर कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह की बेटी हैं. लोकगीत गाते कैप्टन के साथ में उनकी पत्नी पटियाला की सांसद परनीत कौर भी दिखाई दे रही हैं.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो गीत गाया उसके बोल कुछ इस प्रकार थे। 

आज दी दिहाड़ी रख डोली नी मां..

रवां बाबुल दी बनके गोली नी मां...

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा