लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के सामने उनके सहयोगी ने पत्रकार को धक्का मारते हुआ कहा- 'सुनो, ठोक के यहीं बजा दूंगा', देखें पूरा वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 14, 2019 13:23 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को घर आकर मिलने का वादा निभाने के लिये, हाल में सामूहिक हत्याकांड के गवाह बने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित उम्भा गांव पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में दिख रहा है कि पत्रकार प्रियंका से अनुच्छेद—370 समाप्त करने के बारे में सवाल कर रहा है लेकिन प्रियंका के सहयोगी संदीप सिंह उसे धक्का देकर पीछे ढकेल रहे हैं।प्रियंका के सहयोगी संदीप सिंह ने रिपोर्टर को धमकाते हुए कहा, 'सुनो सुनो, ठोक के यहीं बजा दूंगा।'

प्रियंका गांधी वाड्रा के मंगलवार (13 अगस्त)  को सोनभद्र के दौरे के समय उनके सहयोगी द्वारा एक पत्रकार से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने इस वीडियो को 'टैग' कर ट्वीट किया कि सोनभद्र के गरीबों का आंसू पोंछने का नाटक बंद कीजिये। उन्होंने कहा, ''प्रियंका जी! आप सोनभद्र के गरीबों का आंसू पोंछने का नाटक बंद कीजिये, प्लीज!'' कुमार ने कहा, ''मीडिया की स्वतंत्रता की दुहाई देने वाले कहाँ हैं, जब प्रियंका वाड्रा के सचिव एक पत्रकार के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और वह कुछ नहीं बोल रहीं।'' उन्होंने कहा, ''पर उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है ।'' 

वीडियो में दिख रहा है कि पत्रकार प्रियंका से अनुच्छेद—370 समाप्त करने के बारे में सवाल कर रहा है लेकिन प्रियंका के सहयोगी संदीप सिंह उसे धक्का देकर पीछे ढकेल रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होती है। सहयोगी को पत्रकार से यह कहते भी सुना जा सकता है कि वह भाजपा से पैसे लेकर उसके इशारे पर काम कर रहा है।

प्रियंका के सहयोगी संदीप सिंह ने रिपोर्टर को धमकाते हुए कहा, 'सुनो सुनो, ठोक के यहीं बजा दूंगा। मारूंगा तो गिर जाओगे।' इस पर रिपोर्टर प्रियंका गांधी से कहता है कि देखिए कांग्रेस कार्यकर्ता कैसे कैमरे पर धक्का मार रहे हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल