लाइव न्यूज़ :

19 सौ साल पहले भी इटली में था रेस्तरां, आखिर कैसे इतना सुंदर शहर नक्शे से गायब हो गया...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 11, 2021 16:33 IST

पुरातत्व विभाग के लोग खुदाई में मिली व्यवस्था को लगभग 19सौ साल पहले का बता रहे हैं. शहर के विलुप्त होने का कारण नेपल्स की खाड़ी में स्थित ज्वालामुखी को बताया है.

Open in App
ठळक मुद्देज्वालामुखी में विस्फोट के कारण ही इस शहर का यह हाल हुआ. ज्वालामुखी को माउंट वेसुवियस नाम से जाना जाता है.वैज्ञानिकों के अनुसार ज्लावामुखी वैसे तो अब तक 50 से ज्यादा बार फट चुका है.

हाल ही इटली के पोम्पई शहर में खुदाई के दौरान एक ऐसा ढांचा मिला है, जहां गर्मागर्म खाने और पेय की व्यवस्था हुआ करती थी.

खुदाई में मिली दुकान की तुलना अत्याधुनिक रेस्तरां से की जा रही है. पुरातत्व विभाग के लोग खुदाई में मिली व्यवस्था को लगभग 19सौ साल पहले का बता रहे हैं. अब लोगों में इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि आखिर कैसे इतना सुंदर रेस्तरां और शहर नक्शे से ही गायब हो गया.

पुरातत्व विभाग ने शहर के विलुप्त होने का कारण नेपल्स की खाड़ी में स्थित ज्वालामुखी को बताया है. जानकारों का मानना है कि इस ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण ही इस शहर का यह हाल हुआ. इस ज्वालामुखी को माउंट वेसुवियस नाम से जाना जाता है.

अभी तक कई बार विस्फोट

वैज्ञानिकों के अनुसार ज्लावामुखी वैसे तो अब तक 50 से ज्यादा बार फट चुका है, लेकिन इसका सबसे खतरनाक विस्फोट आज से लगभग 19 सौ साल पहले 79 एडी में हुआ था. एक अनुमान के अनुसार बहते हुए लावा के रास्ते में जो-जो आया होगा वह राख में तब्दील हो गया होगा. गर्मी इतनी ज्यादा होगी कि लोगों की तुरंत ही मौत हो गई होगी.

कैसी थी प्राचीन पोम्पई में जिंदगी

करीब 170 एकड़ में फैला हुआ यह शहर उस वक्त इटली का वेकेशन स्पॉट था. दूर-दूर से लोग यहां घूमने के लिए आते थे. पहाड़ों से 5 मील की दूरी पर बसे इस शहर में सैलानियों के कारण सारी आधुनिक व्यवस्थाएं थीं. 

मिलता था गर्मागर्म पेय और खाना

पुरातात्विक पार्क रेगियो वी में रेस्तरांनुमा स्ट्रक्चर मिला है. रेस्तरां को लैटिन भाषा में टर्मोपोलियम कहा जाता था. यहां गर्मागर्म पेय और खाना मिलता था. दुकान में खाना पकाने और परोसने के बर्तन भी मिले हैं, जो काफी भित्तिचित्रों से भरे हुए हैं. ऐसा संभवत: पहली बार ही हुआ है कि खुदाई के दौरान पूरी की पूरी दुकान ही मिली हो. 

देखते-देखते बन गए राख

जब इसकी खोज हुई तो कई शवों के अवशेष मिले. इन अवशेषों से स्पष्ट था कि जो जिस मुद्रा में था उसी में राख हो गया. लावा ने किसी को भी संभलने का मौका ही नहीं दिया होगा.

टॅग्स :इटलीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो