लाइव न्यूज़ :

एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए 2 किलोमीटर दौड़ा पुलिसवाला, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: November 7, 2020 12:05 IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गंभीर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस के रास्ता खाली कराने के लिए पुलिसकर्मी ट्रैफिक के बीच करीब 2 किलोमीटर तक दौड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देकथित तौर पर एम्बुलेंस सोमवार को एबिड्स से कोटि की यात्रा कर रही थी।ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की पहचान जी बबजी के रूप में हुई है। 

नई दिल्ली: इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसवाला एम्बुलेंस के लिए रास्ता खाली कराने का प्रयास कर रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह पुलिसवाला व्यस्त सड़क पर 2 किलोमीटर तक पैदल दौड़ता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गंभीर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस के लिए रास्ता खाली कराने के लिए पुलिसकर्मी ट्रैफिक के बीच दौड़ता रहा और उसके पीछे एम्बुलेंस चलती रही।

कथित तौर पर वायरल यह वीडियो हैदराबाद की है। एम्बुलेंस सोमवार को एबिड्स से कोटि की यात्रा कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मी ने जब देखा कि एम्बुलेंस काफी स्लो रफ्तार में चल रही तो वहां मौजूद पुलिसवाला वाहन को रास्ता दिलाने के लिए कार्रवाई में जुट गया। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की पहचान जी बबजी के रूप में हुई है। 

बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) अनिल कुमार ने वीडियो ट्वीट किया और क्लिप साझा करते हुए बबजी की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर बबजी एम्बुलेंस के लिए रास्ते साफ करने के लिए दौड़े, वेल डन। हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस हमेशा लोगों के लिए है।

इसके अलावा, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा कि आपकी मदद के लिए #Khaakhi मीलों दौड़ जाएगी, पर कभी थमेगी नहीं।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल