लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का दावा: 1977 में एयरपोर्ट पर चंद्रशेखर जी से मिला था; लोगों ने पूछा- आप उस वक्त चाय बेचते थे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 09:36 IST

24 जुलाई को पीएम मोदी पूर्व पीएम चंद्रशेखर आजाद पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि वह 1977 में पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी मिले थे।

Open in App

'हमारे रडार बादल में छिप जायेंगे', ये लाइन तो आपको याद ही होगी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक टीवी चैनल को लेकर पाकिस्तान पर किए एयर स्ट्राइक को लेकर ऐसा दावा किया था। सोशल मीडिया पर अपने इस दावे को लेकर पीएम मोदी काफी ट्रोल हो गये थे। कुछ ऐसा ही फिर से पीएम मोदी के साथ हुआ है, जब वो अपने ही दिये बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

24 जुलाई को पीएम मोदी पूर्व पीएम चंद्रशेखर आजाद पर लिखी एक पुस्तक का विमोचन करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा, ''1977 में पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी से दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला था। मै भैरों सिंह शेखावत के साथ सफर कर रहा था। दोनों नेताओं की विचारधाराएं बिल्कुल विपरीत थीं, इसके बावजूद दोनों में घनिष्ठ मित्रता थी।''

पीएम मोदी का ये दावा कि वह 1977 में पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी मिले थे। लोगों को ये रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछने लगे कि पीएम मोदी आपने तो कहा था कि आप उस वक्त चाय बेचते थे। तो फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर कैसे पहुंचे। एक यूजर ने लिखा, 'लेकिन आप तो 1977 में चाय बेच रहे थे ना?’

 

 एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जन्म 1950 में, घर छोड़ा 1969 में और 8 साल बाद 1977 में आप विमान चढ़ गये थे। यह फकीरी है..’

एक यूजर ने लिखा, '1967 में हिमालय से लौटे फिर मठ में रहने लगे, 35 साल तक भिक्षा मांगकर खाए और इसी बीच, बचे हुए पैसे से हवाई जहाज में सफर कर रहे थे।एक फकीरी तो है'

देखें कुछ और ट्वीट 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल