लाइव न्यूज़ :

'हिंदुस्तान को पाकिस्तान मत बनने दो मोदी जी', इस सेल्फी को लेकर पीएम मोदी की जमकर हो रही है किरकिरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 21, 2019 17:17 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम था, जहां बॉलीवुड के तमाम चर्चित सितारे शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के साथ इस तस्वीर में जैकलीन फर्नांडिस, कंगना रनौत और एकता कपूर भी दिख रही हैं।पीएम मोदी अपने इस सेल्फी को लेकर जमकर आलोचनाओं के शिकार हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (20 अक्टूबर) को बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसको लेकर पीएम मोदी जमकर ट्रोल हो गए हैं। ये तस्वीर शनिवार को पीएम मोदी के आवास पर महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम की है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के तमाम चर्चित सितारे शरीक हुए थे। पीएम मोदी के साथ इस तस्वीर में जैकलीन फर्नांडिस, कंगना रनौत, अश्विनी अय्यर तिवारी और एकता कपूर,  भी दिख रही हैं। पीएम मोदी ने एकता कपूर के तस्वीर को रिट्वीट किया था और लिखा है- भारत की नारी शक्ति ऐसे ही दुनिया में अपना नाम रौशन करें।  

इस तस्वीर के नीचे कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ''ये सब बस आपका दिखावा है हिंदुस्तान को पाकिस्तान मत बनने दो मोदी जी। उत्तर प्रदेश को इंसाफ चाहिए मोदी जी, कमलेश तिवारी को इंसाफ चाहिए मोदी जी। जुम्लेबाजी अब बन्द करो मोदी जी।''

इस तस्वीर के नीचे ज्यादातर लोगों ने पीएम मोदी को लखनऊ में हुए हिंदू नेता कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर ट्रोल किया है। लोगों ने लिखा है कि एक और बीजेपी की सत्ता में यूपी में जंगलराज चल रहा है और पीएम मोदी सेल्फी लेने में व्यस्त हैं। 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। 

एक यूजर ने लिखा, कमलेश के परिवार की पीड़ा को भी महसूस किजिए आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार (19 अक्टूबर) को शाहरुख खान और आमिर खान सहित बॉलीवुड अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए ‘चेंज विदइन’ थीम का एक सांस्कृतिक वीडियो भी जारी किया। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान भी इस खास मौके पर यहां मौजूद थे। शाहरुख खान ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर ली और इसे ट्विटर पर शेयर भी किया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकंगना रनौतजैकलीन फर्नांडीज़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी