लाइव न्यूज़ :

'मोदी हमरा के नल देहलन,...गैस देहलन, उनका वोट न देब त ताहरा के देब', छपरा में पीएम मोदी ने किस महिला का किया था जिक्र, देखें उनका वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2020 14:09 IST

बिहार चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छपरा में चुनावी रैली में एक वायरल वीडियो का जिक्र किया। ये वीडियो एक बुजुर्ग महिला से जुड़ा है। इसमें महिला पीएम मोदी के कामकाज को गिना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने छपरा रैली में एक बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो को किया जिक्रमहिला वीडियो में गिना रही है पीएम मोदी के कामकाज, प्रधानमंत्री ने कहा- इसे देखकर बहुत प्रभावित हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छपरा में हुई अपनी रैली में विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के कार्यकाल में हुए काम को भी गिनाया। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो का भी जिक्र किया। इस वीडियो में महिला ये बताती नजर आ रही है कि क्यों वो पीएम मोदी के पक्ष में है।  महिला ने इस वीडियो में पीएम मोदी के कामकाज को भी गिनाया।

पीएम ने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं बिहार का एक वीडियो देख रहा था, शायद आपने भी देखा होगा। सोशल मीडिया में वो चल रहा है। इस वीडियो में महिला का जवाब देखकर मैं इतना प्रभावित हो गया। वो शायद टीवी भी नहीं देखती होंगी, अखबार भी नहीं पढ़ा होगा। फिर भी उस मां ने बिना लाग लपेट के कहा कि मोदी हमरा के नल देहलन, लाइन देहलन, बिजली देहलन, मोदी हमरा के कोटा देहलन, राशन देहलन, पेंसिल देहलन। मोदी हमरा के गैस देहलन। उनका वोट न देबे, त का तोहराs के देब।' 

पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रस और आरजेडी के गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज बिहार में एक तरफ ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार है तो दूसरी तरफ ‘‘डबल-डबल युवराज’’ है और जो हाल उत्तर प्रदेश चुनाव में ‘‘डबल-डबल युवराज’’ का हुआ, वही बिहार में होगा, खासकर जंगलराज के युवराज का। पीएम ने कहा कि डबल इंजन वाली राजग सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘बिहार के लोगों की भावनाओं को ये लोग कभी समझ नहीं सकते। ये अपने परिवार के लिए पैदा हुए हैं, अपने परिवार के लिए जी रहे हैं, अपने परिवार के लिए ही जूझ रहे हैं। उन्हें न बिहार से कोई लेना-देना है और न बिहार की युवा पीढ़ी से कोई लेना-देना है।’

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल