लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने जब बेंगलुरु की सड़क पर रोका अपना काफिला और कार से निकल आए बाहर, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2022 13:05 IST

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के दो दिनों के दौरे के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे। इसी दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब वे भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों का अभिवादन करने के लिए अपनी कार से बाहर निकले।

Open in App

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कर्नाटक के मैसूर में आयोजित विशेष कार्यक्रम का हिस्सा बने। पीएम मोदी सोमवार को ही दो दिनों के कर्नाटक दौरे पर पहुंच गए थे। पीएम मोदी का कर्नाटक दौरे के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी बेंगलुरु की सड़कों पर अपनी कार से बाहर निकलकर भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगते भी सुनाई देते हैं। ये वीडियो सोमवार का है जब पीएम मोदी का काफिला बेंगलुरु के एयरफोर्स स्टेशन ट्रेनिंग कमांड हेडक्वार्टर से इंडियन इंस्टट्यूट ऑफ साइंस की ओर जा रहा था। पीएम मोदी इसी दौरान कुछ मिनटों के लिए रूकते हैं और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हैं। साथ ही हाथ जोड़कर नमस्ते भी करते हैं।

काफिले के आईआईएससी में उनके कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने के दौरान भी पीएम मोदी ने भीड़ की ओर हाथ हिलाना जारी रखा। पीएम के कर्नाटक दौरे को देखते हुए भारी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात को डायवर्ट किया गया था। 

कर्नाटक के इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसमें बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना की नींव रखने सहित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेना शामिल था। वे मैसूर की देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन के लिए चामुंडी हिल्स भी गए।

उन्होंने आईआईएससी बेंगलुरु में मस्तिष्क अनुसंधान के एक केंद्र का भी उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने डॉ. बी आर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (बेस), बेंगलुरु में बेस विश्वविद्यालय के एक नए परिसर का उद्घाटन किया और डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबेंगलुरुवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो