लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पहुंचे चेन्नई तो ट्रेंड करने लगा #gobackmodi, जानें लोग क्यों कर रहे हैं प्रधानमंत्री की आलोचना

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 30, 2019 10:09 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आईआईटी मद्रास अनुसंधान पार्क में स्टार्ट-अप्स पर प्रदर्शनी भी देखेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आईआईटी-मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के चेन्नई पहुंचते ही सोशल मीडिया पर #gobackmodi (मोदी वापस जाओ) ट्रेंड करने लगा।चेन्नई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'चेन्नई आकर हमेशा मुझे बहुत खुशी होती है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (30 सितंबर) सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) के दीक्षांत समारोह में शामिल लेंगे और सिंगापुर-भारत हैकथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में कहा कि विश्व को भारत से बहुत उम्मीदें हैं, हम देश को इतना महान बनाएंगे कि यह दुनिया के लिए उपयोगी साबित हो। पीएम मोदी के चेन्नई पहुंचते ही सोशल मीडिया पर #gobackmodi (मोदी वापस जाओ) ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड के साथ लोग कह रहे हैं कि पूरे तमिलनाडु वाले नहीं चाहते हैं कि आप यहां आए। लोगों का कहना है कि आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समारोह पीएम मोदी का क्या काम है। 

#gobackmodi ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग चल रहा है। लोग कह रहे हैं कि तमिलनाडु के लोग इस बार बिल्कुल सही हैं। इस हैशटैग के साथ लोगों का कहना है कि पीएम मोदी सिर्फ झूठ का पुलिंदा बांधते हैं। इस ट्रेंड के साथ अभी-तक(खबर लिखे जाने तक) 20 हजार लोगों ने ट्वीट किया है। 

एक यूजर ने लिखा, तमिलनाडु का पूरा कैबिनेट पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुका है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, और  पूरे तमिलनाडु वाले #gobackmodi ट्रेंड करवा रहे हैं। 

देखें चेन्नई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा? 

चेन्नई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'चेन्नई आकर हमेशा मुझे बहुत खुशी होती है। 2019 के चुनाव के बाद यह मेरी राज्य की पहली यात्रा है। मैं इस गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए आप सभी का आभारी हूं।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी