लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की इन खास चीजों को खरीद सकते हैं आप लेकिन आज है आखिरी मौका, जानें क्या है प्रकिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 15:26 IST

पीएम मोदी के गिफ्ट की नीलामी की खबर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की ये नई पहल सराहनीय है। इससे पहले जनवरी में भी पीएम मोदी ने अपने गिफ्ट की नीलामी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनीलामी से एकत्र धन को भी केन्द्र सरकार की गंगा सफाई की योजना 'नमामी गंगे' को भेजा जाएगा।नीलामी की न्यूनतम राशि 200 रुपए और अधिकतम राशि 2.5 लाख रुपए तक है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले 2700 से अधिक उपहारों की ऑनलाइन नीलामी की आज आखिरी दिन है। ये नीलामी 14 सितम्बर 2019 से शुरू की गई थी। जिसे 3 अक्टूबर तक चलाने का वक्त दिया गया था। लेकिन लोगों के उत्साह को देखते हुए इसे 17 अक्टूबर तक कर दिया गया था। अगर आप पीएम मोदी के गिफ्ट को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आखिरी मौक है। संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया था कि कुल 2772 उपहारों की ऑनलाइन नीलामी की पिछले कई दिनों से चल रही है। मंत्री ने बताया कि इनकी न्यूनतम राशि 200 रुपए और अधिकतम राशि 2.5 लाख रुपए तक है। पीएम मोदी के गिफ्ट की नीलामी की खबर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बना हुआ है। 

आप गिफ्ट की खरीदारी के लिए www.pmmementos.gov.in पर जा सकते हैं। नीलामी की प्रक्रिया आज(17 अक्टूबर)  शाम पांच बजे तक लागू हैं। 

 ये भारत सरकार की वेबसाइट है। इसको खोलते ही इसके पहले पेज पर आपको बोली लगाने का ऑप्शन दिखेगा। इन उपहारों में विभिन्न संगठनों और मुख्यमंत्रियों की ओर से प्रधानमंत्री को दिए गए कुल 2,772 उपहारों में पगड़ी, शॉल, चित्र, तलवारें आदि शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री को मिले करीब 1800 उपहारों की नीलामी करीब एक पखवाड़े पहले ही की गई थी। यह नीलामी जनवरी में शुरू हुई थी।

नीलामी से एकत्रित हुई राशि को केन्द्र सरकार की गंगा सफाई की योजना 'नमामी गंगे' के लिए दिया जाएगा। इस बार होने वाली नीलामी से एकत्र धन को भी इसी परियोजना में भेजा जाएगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल