लाइव न्यूज़ :

तिरंगा फहरा व भाषण के बाद सीधे बच्चों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, वायरल हुई तस्वीर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 10:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से करीब 95 मिनट का भाषण दिया जो 15 अगस्त को दिया गया उनका अब तक का सबसे बड़ा संबोधन रहा।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी लाल किले से भाषण खत्म करते ही बच्चों के पास पहुंच गये। पीएम मोदी हमेशा ही छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते कैप्चर होते हैं। बच्चों के साथ पीएम मोदी का खास लगाव है। पीएम को अपने बीच देखकर बच्चे बहुत खुश हो गए और बच्चों की भीड़ से पीएम को निकालने में कमांडोज को काफी मशक्कत करनी पड़ी। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सभी बच्चे पीएम मोदी से हाथ मिलाने की होड़ में लगे थे। 

तस्वीरों में दिख रहा है कि बच्चों की भीड़ ने चारों तरफ से पीएम मोदी को घेर लिया था। बच्चे पीएम मोदी को देखकर खुशी से झूम रहे थे। सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ पीएम मोदी की ये तस्वीर #IndependenceDay2019 के साथ वायरल हो रही है।  

पीएम मोदी ने अपने भाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने, तीन तलाक पर कानून बनाने की बात को सरकार की इच्छाशक्ति बताया। पीएम ने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने 70 सालों से चले आ रहे कानूनों को 70 दिन में समाप्त किया। 

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को लाल किले पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने सुबह सात बज कर 33 मिनट पर अपना संबोधन आरंभ किया और करीब नौ बज कर आठ मिनट पर उनका भाषण पूरा हुआ। मोदी ने पिछले साल यानी वर्ष 2018 में लालकिले की प्राचीर से 82 मिनट का भाषण दिया था जो 15 अगस्त को दिया गया उनका तीसरा सबसे बड़ा संबोधन रहा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल