लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने की मन की बात, सोशल मीडिया पर युवाओं ने ट्रेंड कराया 'जॉब की बात'

By अनुराग आनंद | Updated: February 28, 2021 12:04 IST

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का जब प्रसारण हो रहा था, तब छात्र जॉब की बात हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर पहले नंबर पर जॉब की बात जबकि चौथे नंबर पर मन की बात ट्रेंड कर रहा है।देश के किसान व नौजवान अब सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश के लोगों को संबोधित कर रहे थे। वहीं, देश के नौजवान सोशल मीडिया पर 'जॉब की बात' हैशटैग को ट्रेंड करा रहे थे।

खबर लिखने के समय तक ट्विटर पर पहले नंबर पर जॉब की बात ट्रेंड कर रहा है। राजस्थान के नौजवान हंसराज मीणा ने बेरोजगार युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए इस हैशटैग के समर्थन में कैंपेन चलाया।

इसका परिणाम यह हुआ कि जब पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा था, तब ट्विटर पर 'मन की बात' चौथे नंबर पर और 'जॉब की बात' पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।

प्रियंका गांधी ने भी #JobKiBaat हैशटैग के साथ ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला-

बता दें कि देश भर के युवाओं द्वारा #jobkibaat हैशटैग के साथ किए जा रहे ट्वीट को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का भी समर्थन प्राप्त हुआ। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला किया है। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि कैसी सरकार है ये? जब युवा करते हैं #JobKiBaat तो उनको सरकार भेज देती है हवालात। युवा अपने हक की बात करेगा। सरकार का धर्म है कि युवाओं की बात करे एवं उनकी बात सुने भी। अपने इस ट्वीट में प्रियंका गांधी ने अखबार के एक कटिंग को साझा किया है,  जिसमें प्रयागराज में रोजगार मांगने वाले 103 छात्रों पर केस किए जाने की बात कही गई है।

इससे पहले ट्विटर पर #modi_job_do हो चुका है ट्रेंड

बता दें कि युवाओं ने इससे पहले सोशल मीडिया पर #modi_rojgar_do हैशटैग को ट्रेंड कराया था। इसके जरिए कई युवा रोजगार के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का ध्यान लाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही ये छात्र व नौजवान प्रधानमंत्री से रोजगार की मांग कर रहे हैं। 25 फरवरी को नौजवानों ने इस हैशटैग पर लाखों  ट्वीट किए थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतनौकरीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल