लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की गोद में खेलते हुये बच्चे की तस्वीर वायरल, लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप और राहुल गांधी पर ली चुटकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2019 07:00 IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी के बच्चे के साथ खेलते हुये तस्वीर को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुये लिखा, पीएम मोदी से लोग डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर जवाब मांग रहे हैं और पीएम मोदी इस तस्वीर के जरिए अपना इरादा जाहिर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस फोटो में देखा जा सकता है कि पीएम की टेबल पर कुछ चॉकलेट्स भी रखी हैं जिन्हें देखकर बच्चा काफी खुश नजर आ रहा है।पीएम मोदी अक्सर ही बच्चों के साथ तस्वीर शेयर करते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 जुलाई) को अपने सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे के साथ बड़ी ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि एक बहुत ही खास दोस्त आज संसद में मुझसे मिलने आया। ये बच्चा भाजपा के राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जाटिया का पोता है। पीएम ने बच्चे के साथ खेलते हुए अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह उसके साथ खेलते हुए दिख रहे हैं।

पीएम मोदी ने जैसे ही ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पोस्ट पर शेयर की ये तस्वीर वायरल हो गई। लोग इसपर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे। कई लोग तो ये जानना चाहते थे कि आखिर .े बच्चा है कौन। कुछ लोगों ने इसे पिक ऑफ द डे का भी खिताब दे दिया।

इस तस्वीर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट किया। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुये लिखा, पीएम मोदी से लोग डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर जवाब मांग रहे हैं और पीएम मोदी इस तस्वीर के जरिए अपना इरादा जाहिर कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला के इस ट्वीट के बाद लोगों ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप को लेकर मीम शेयर किये। कुछ लोगों ने लिखा जैसे पीएम मोदी इस बच्चे को खेला रहे हैं, वैसे ही ट्रंप को भी खेलायेंगे।

कुछ यूजर ने तो फोटोशॉप के जरिए बच्‍चे के चेहरे पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति और राहुल गांधी के चेहरे लगा दिये।

आखिर डोनाल्ड ट्रंप के मीम्स क्यों बने 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पीएम इमरान खान से 23 जुलाई को मिलने के बाद एक साझा प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में  डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर मुद्दे पर मदद करने के लिए कहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि मोदी और उन्होंने पिछले महीने जापान के ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की थी जहां भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की पेशकश की थी। 

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं दो सप्ताह पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ था और हमने इस विषय (कश्मीर) पर बात की थी। और उन्होंने वास्तव में कहा, ‘क्या आप मध्यस्थता या मध्यस्थ बनना चाहेंगे?’ मैंने कहा, ‘कहाँ?’ (मोदी ने कहा) ‘‘कश्मीर।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि यह कई वर्षों से चल रहा है। मुझे आश्चर्य है कि यह कितने लंबे समय से चल रहा है।’’ ट्रंप ने कहा कि यदि दोनों देश कहेंगे तो वह मदद के लिए तैयार हैं। हालांकि बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस दावे को गलत बताया।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल