लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा 'फिदायीन' बन पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात, पहले भी दे चुकी हैं धमकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 23, 2019 11:54 IST

जम्मू-कश्मीर से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद राबी पीरजादा ने वीडियो जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी दी थी। जिसके बाद उनपर कार्रवाई भी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की तुलना पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा एडोल्फ हिटलर से की है। राबी पीरजादा अपनी इस तस्वीर को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं। भारतीय यूजर उनका मजाक बना रहे हैं।

पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटने के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दे रही हैं। राबी पीरजादा ने फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की तुलना एडोल्फ हिटलर से की है। इस ट्वीट के साथ रबी पीरजादा ने जो अपनी तस्वीर शेयर की है, उसमें वह  विस्फोटकों से भरी जैकेट पहने 'फिदायीन' लुक में नजर आ रही है। 

यहाँ देखें :- पाकिस्तानी पॉप सिंगर की खूबसूरत तस्वीरें, जिसने पीएम मोदी को दी थी 'जान' से मारने की धमकी

पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा ने ट्वीट कर लिखा, #ModiHitler i just wish huh #kashmirkibeti। 

राबी पीरजादा अपनी इस तस्वीर को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हो रही हैं। भारतीय यूजर उनका मजाक बना रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि ऐसा लग है मानो राबी पीरजादा कराची फैशन वीक के लिए तैयार हो रही हैं। 

एक यूजर ने लिखा, हमें भारत के धर्म पर गर्व है, यहां नारियल फोड़ा जाता है बम नहीं।  

पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा पहले भी दे चुकी हैं पीएम मोदी को धमकी पॉप सिंगर राबी पीरजादा ने पीएम मोदी को धमकाने वाला वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में वो बहुत सारे सांप और मगरमच्छ के साथ दिख रही थी।

राबी पीरजादा वीडियो में कह रही थी, ''मैं एक कश्मीरी लड़की हूं और भारत के लिए अपने सांपों को तैयार कर रही हूं। यह गिफ्ट खासतौर पर मोदी के लिए है। आप कश्मीर वासियों को परेशान कर रहे हैं। तो आप मरने के लिए तैयार हो जाए। ओके।'' वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्ताव के वन्य जीव संरक्षण और उद्यान विभाग ने इसपर संज्ञान लेते हुये कानूनी कार्रवाई की और चालान काटा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप