लाइव न्यूज़ :

NRC-NPR में क्या अंतर? मोदी-शाह से दिग्विजय के सवाल पर यूजर ने लिखा- ''मामू बनाने का अंतर है''

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 24, 2019 13:10 IST

दिग्विजय सिंह उन नेताओं में से हैं जो सोशल मीडिया के मंच पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। देश की राजनीति के विषय में हर मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रियाएं यूजर्स का ध्यान खींचती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के जवाब में कुछ यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ चुटकी ले रहे हैं। कुछ मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''क्या करोगे जानकर, करना तो आपको विरोध ही है।''

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) को लेकर ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पूछकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ट्रोल हो रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, ''मुझे जानकारी मिली है की अब एनआरसी के बजाय नेशनल पॉप्युलेशन रजिस्टर लाया जा रहा है। मोदी-शाह जी आप कृपया बताएंगे की दोनों में क्या अंतर है?''

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के जवाब में कुछ यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ चुटकी ले रहे हैं। कुछ मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। 

शरद मकवाना नाम के यूजर ने लिखा, ''मामू बनाने का अंतर है।''

एक यूजर ने लिखा, ''क्या करोगे जानकर, करना तो आपको विरोध ही है।''

बता दें कि दिग्विजय सिंह उन नेताओं में से हैं जो सोशल मीडिया के मंच पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। देश की राजनीति के विषय में हर मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रियाएं यूजर्स का ध्यान खींचती हैं। हाल में सीएए को लेकर भी वह नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते रहे हैं। दिग्विजय सिंह पिछले आम चुनाव में मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन वह प्रज्ञा से हार गए थे।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर और भी कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं-

 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?