VIDEO: गूगल मैप ने भटकाया!, 30 फीट गहरे नाले में गिरी कार, ड्राईवर की हुई मौत
By संदीप दाहिमा | Updated: March 4, 2025 16:41 IST2025-03-04T16:41:48+5:302025-03-04T16:41:48+5:30
Noida Google Map Road Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार गूगल मैप और प्राधिकरण की लापरवाही के चलते एक कार 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी।

VIDEO: गूगल मैप ने भटकाया!, 30 फीट गहरे नाले में गिरी कार, ड्राईवर की हुई मौत
Noida Google Map Road Accident:उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार गूगल मैप और प्राधिकरण की लापरवाही के चलते एक कार 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन के जरिए कार को नाले से बाहर निकाला, हादसा ग्रेटर नोएडा के P-4 सेक्टर के पास का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान दिल्ली के मंदवाली निवासी भारत भाटी के रूप में हुई है। मरने से पहले मृतक की अपने भाई से बात हुई थी जिसमें उन्होंने बताया की रास्ता समझ में नहीं आ रहा है और वह लोकेशन गूगल मैप पर लगा के लोकेशन के हिसाब से चल रहे थे। लोकमत हिंदी इस खबर की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है।
ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप ने भटकाया, 30 फीट गहरे नाले में गिरी कार
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) March 4, 2025
ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप की सहायता से कार चला रहे युवक 30 फीट गहरे नाले में गिर गए. युवकों का दावा है कि अचानक रास्ता खत्म हो गया और कार उछलकर नाले में गिर गई.#greaternoida#GoogleMaps#car#accidentpic.twitter.com/zT2Xyl3t0h
BREAKING | ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप ने भटकाया, 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी कार @Pooja_Sachdeva_ | https://t.co/smwhXUROiK#GreaterNoida#Accident#Death#UttarPradesh#LatestNewspic.twitter.com/WiJRpkIjIF
— ABP News (@ABPNews) March 4, 2025
ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप ने भटकाया, 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी कार pic.twitter.com/JCzZVDBUAM
— The Frustrated Indian (@FrustIndian) March 4, 2025