लाइव न्यूज़ :

भाषण के बीच NSDL की मैनेजिंग डायरेक्टर ने मांगा पानी तो निर्मला सीतारमण ग्लास और बोतल लेकर पहुंच गईं, इंटरनेट पर छाया वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2022 10:37 IST

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान स्पीच देते हुए नएसडीएल की प्रबंध निदेशक पद्मजा चुंदुरु ने पानी मांगा था। हालांकि कुछ ही देर में निर्मला सीतारमण खुद पानी की बोतल के साथ पहुंच गईं।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे देख वित्त मंत्री की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल, मुंबई में एक कार्यक्रम में वे खुद मंच पर भाषण दे रहीं नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की प्रबंध निदेशक पद्मजा चुंदुरु को पानी देने पहुंच गईं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पद्मजा चुंदुरु भाषण के बीच में रूकती हैं और पानी का इशारा किसी को करती हैं। कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद आती हैं और ग्लास के साथ पानी की बोतल भी देती हैं। इस दौरान एनएसडीएल की प्रबंध निदेशक थोड़ी झिझकती भी हैं और शुक्रिया कहती हैं। इस बीच हॉल में मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं।

यह सबकुछ शनिवार को एनएसडीएल की रजत जयंती मनाने के लिए मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में छात्रों के लिए एनएसडीएल के निवेशक जागरूकता कार्यक्रम 'मार्केट का एकलव्य' का शुभारंभ किया था।

सीतारमण ने कहा, 'मार्केट का एकलव्य' के माध्यम से आप ऐसे कई लोगों तक पहुंचने में सक्षम होंगे जिन्हें वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता है। यह सही समय है जब लोगों को बाजार के बारे में जानने की इच्छा है और एनएसडीएल का छात्रों को शिक्षित करने का फैसला भी सही है।' 

टॅग्स :निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी