लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के साथ नेपाली सिंगर सरस्वती खत्री ने साझा की तस्वीर, कांग्रेस नेता की इन शब्दों से की तारीफ

By अनिल शर्मा | Updated: May 5, 2022 12:24 IST

गायिका सरस्वती खत्री सुम्निमा उदास की शादी में मौजूद थीं और उन्होंने कुछ गाने गाए। खत्री ने ट्विटर पर इसकी तस्वीर साझा की है जिसमें राहुल गांधी भी नजर आ रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी सुम्निमा उदासी की शादी में शामिल होने काठमांडू गए थेसुम्निमा उदासी दिल्ली में सीएनएन की पूर्व संवाददाता थीं

कठमांडूः राहुल गांधी के नेपाल दौरे को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता की एक नई फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में राहुल गांधी एक नेपाली गायिका के साथ नजर आ रहे हैं। गायिका सरस्वती खत्री ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर पर साझा किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता से मिलने का अपना अनुभव बयां किए।

 गायिका सरस्वती खत्री सुम्निमा उदास की शादी में मौजूद थीं और उन्होंने कुछ गाने गाए। इस ट्वीट को कांग्रेस नेताओं ने रीट्वीट किया है। खत्री ने लिखा- "संगीत में सभी लोगों को एक साथ लाने की शक्ति है। मुझे कल शाम भारतीय संसद सदस्य श्री राहुल गांधी जी के लिए कुछ गीत गाने का सम्मान हासिल हुआ। वह काफी विनम्र और सरल व्यक्ति हैं। सुम्निमा जी, नीमा जी को इसके लिए धन्यवाद।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की नेपाल यात्रा ने भारतीय राजनीति में एक तूफान खड़ा कर दिया है। इसको लेकर भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमले बोल रही है। कुछ रोज पहले नेपाल से सामने आए एक वीडियो में राहुल गांधी नेपाल के एक नाइट क्लब में पार्टी करते नजर आए थे। भाजपा ने इसको मुद्दा बनाया तो कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेता को अपने दोस्त की शादी में आमंत्रित किया गया था।

नेपाली मीडिया के अनुसार, राहुल गांधी सुम्निमा उदासी की शादी में शामिल होने के लिए काठमांडू में थे, जो दिल्ली में सीएनएन की पूर्व संवाददाता थीं। उनके पिता भीम उदास म्यांमार में नेपाल के राजदूत थे। हालांकि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से नेपाल का दौरा किया लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले गए। भाजपा ने  सुमनीमा उदास के पिछले ट्वीट्स को सामने लाते हुए उनके 'भारत विरोधी' रुख पर सवाल उठाया और पूछा कि राहुल गांधी का संबंध 'केवल उन लोगों से क्यों है जो भारत की क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती दे रहे हैं?'

टॅग्स :राहुल गांधीनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?