लाइव न्यूज़ :

NEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

By संदीप दाहिमा | Updated: January 23, 2026 18:38 IST

जौनपुर जिले में एक छात्र ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में दो बार असफल होने के बाद एमबीबीएस में दाखिल के लिए कथित तौर पर दिव्यांग कोटा हासिल करने की नीयत से अपना पैर काट लिया।

Open in App
ठळक मुद्देNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

जौनपुर जिले में एक छात्र ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में दो बार असफल होने के बाद एमबीबीएस में दाखिल के लिए कथित तौर पर दिव्यांग कोटा हासिल करने की नीयत से अपना पैर काट लिया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सघन जांच के बाद इस साजिश का खुलासा कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी आकाश भाष्कर ने 18 जनवरी की सुबह पुलिस को सूचना दी कि 17 जनवरी की देर रात कुछ अज्ञात बदमाश उसके निर्माणाधीन मकान में घुसे और उनके भाई सूरज की बेरहमी से पिटाई कर उसका पैर का पंजा काट लिया। उन्होंने बताया कि इस सनसनीखेज सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोल्डी गुप्ता को सौंपी गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूरज की कहानी में कई विरोधाभास मिले। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन की जांच में एक युवती का नंबर मिला, जिससे पूछताछ के बाद शक और गहरा गया। इस बीच, पुलिस को सूरज की एक डायरी भी मिली, जिसमें उसने लिखा था, “2026 में मैं एमबीबीएस डॉक्टर बनकर रहूंगा।” श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि सूरज नीट में दो बार असफल होने के बाद मानसिक तनाव में आ गया था और एमबीबीएस में दाखिले के लिए दिव्यांग कोटे का लाभ लेने की योजना के तहत उसने खुद ही अपना पैर काट लिया। पुलिस के अनुसार, युवक ने झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के सामने उसका दावा टिक नहीं सका। लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि सूरज का इलाज पार्थ अस्पताल में किया जा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक राय मांगी गई है और उसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :MBBSजौनपुरJaunpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

भारतJKBOPEE 24 जनवरी को 50 MBBS सुपरन्यूमेरी सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग करेगा आयोजित, CM उमर अब्दुल्ला का दावा- 'छात्रों के मसले सुलझाए गए'

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?