लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी का सस्ता हथकंडा, मनमोहन सिंह से करवा दी एमपी-छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 28, 2018 09:04 IST

Madhya Pradesh Polls Latest Update: बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने 7 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एमपी-छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने 7 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है।मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था।

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। लेकिन मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर किया है। सात सेकेंड के इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ कर रहे हैं।

इस ट्वीट के जरिए बीजेपी ने राहुल गांधी को गलत साबित करने की बचकाना कोशिश की है। अमित मालवीय ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए तारीख और संदर्भ का कोई जिक्र नहीं किया है। इसमें मनमोहन सिंह सिर्फ ये कहते दिख रहे हैं, 'The governments of Madhya Pradesh and Chhattisgarh were very good.'

सिर्फ इस बयान के अलावा वीडियो में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। ये भी साफ नहीं है कि मनमोहन सिंह मौजूदा सरकार के बारे में बोल रहे हैं या किसी और शासन के बारे में। चुनाव के एक दिन पहले बीजेपी आईटी सेल की यह हरकत वोट हासिल करने का सस्ता हथकंडा जान पड़ती है। 

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने ना तो दो करोड़ रोजगार का वादा पूरा किया और ना ही 15 लाख रुपये देने का। राफेल सौदे पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। इसके अलावा किसानों की कर्जमाफी के बदले उद्योगपतियों के देश छोड़ने की सहूलियत को लेकर प्रहार किए थे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावमनमोहन सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो