लाइव न्यूज़ :

आप लोग चोर-उचक्के को कथावाचक बना रहे हैं?, धीरेंद्र शास्त्री पर सांसद पप्पू यादव का हमला, करोड़ों की संपत्ति और शानो-शौकत में लगे बाबा?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2026 16:38 IST

पप्पू यादव ने कहा कि ये कौन हैं धीरेंद्र? आप लोग चोर-उचक्के को कथावाचक बना रहे हैं। क्या ये ओशो हैं, आचार्य राममूर्ति हैं?

Open in App
ठळक मुद्देदेश में प्रेमानंद बाबा जैसे संत हैं, जो हमेशा प्रेम और मुस्कान का संदेश देते हैं।सनातन से कोई लेना-देना नहीं, धर्म का ठेकेदार बनाया जा रहा है। बाबा करोड़ों की संपत्ति और शानो-शौकत में लगे हुए हैं।

पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने विवादित बयानों को लेकर मशहूर हैं। इसी क्रम में दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को “चोर उचक्का” का दर्जा दे दिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के बांदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान जातिवाद पर तीखी टिप्पणी की थी। अब बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर पत्रकारों के सवाल पर विवादित बयान दे दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि ये कौन हैं धीरेंद्र? आप लोग चोर-उचक्के को कथावाचक बना रहे हैं। क्या ये ओशो हैं, आचार्य राममूर्ति हैं?

हमारे देश में प्रेमानंद बाबा जैसे संत हैं, जो हमेशा प्रेम और मुस्कान का संदेश देते हैं, ऐसे बाबाओं की इज्जत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनका सनातन से कोई लेना-देना नहीं, उन्हें धर्म का ठेकेदार बनाया जा रहा है। पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ बाबा करोड़ों की संपत्ति और शानो-शौकत में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को कृष्णवादी, गुरु नानक के मार्ग पर चलने वाला, बुद्ध और आंबेडकर के विचारों को अपनाने वाला देश बनने दिया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि देश को ढोंगीवाद की ओर क्यों धकेला जा रहा है? बता दें कि कि हाल ही में बांदा में आयोजित आरएसएस के शताब्दी हिंदू सम्मेलन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया,

उस दिन किसी भी जाति या समुदाय का कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने साफ कहा था कि देश को आज जातिवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की जरूरत है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर हिंदू समाज जातियों में बंटा रहा तो इसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ेगा।

टॅग्स :पप्पू यादवBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?