लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में शिवराज सिंह चौहान ने गाये भजन, सहयात्री भी साथ झूमे, देखें वीडियो 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 11:20 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान अक्सर आम आदमी की तरह जनता के बीच दिख जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह पहला मौका नहीं है, जब शिवराज सिंह चौहान भजन गाते दिखे हों। इससे पहले जन्माष्टमी के मौके पर भी वे भगवान श्रीकृष्ण का भजन गाते दिखाई दिये थे। रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रेलगाड़ी से विदिशा से भोपाल वापस आ रहे थे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता शिवराज सिंह चौहान एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह एक आम आदमी की तरह चलती ट्रेन में सुबह-सुबह भजन गाते दिखे। भजन में शिवराज के साथ यात्री भी झूमते दिख रहे हैं। वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। शिवराज सिंह चौहान का ये वीडियो विदिशा से भोपला आने का है। 

शिवराज से ट्रेन में मिलने के लिए बागी यात्री उनके कोच तक चले गये। पहले शिवराज सिंह चौहान ने उनसे राम-सलाम किया। उन्हें देखकर लोग उनके आसपास इकट्ठा हो गए। शाम का वक्त था, ऐसे में शुरुआती अभिवादन के बाद भजन का माहौल बन गया।  ट्रेन में शिवराज के साथ बीजेपी सांसद रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे। 

इस वीडियो को शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- ''भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है।''

यह पहला मौका नहीं है, जब शिवराज सिंह चौहान भजन गाते दिखे हों। इससे पहले जन्माष्टमी के मौके पर भी वे भगवान श्रीकृष्ण का भजन गाते दिखाई दिये थे। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल