लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: "चांद और सूरज धरती के लगाते हैं चक्कर", मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे का जवाब सुन हैरान रह गए इंटरनेट यूजर्स

By आजाद खान | Updated: August 29, 2023 11:20 IST

सोशल मीडिया पर जारी इस क्लिक को देख इंटरनेट यूजर्स ने भी इस पर हास्यप्रद प्रतिक्रियाएं भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में एक पाकिस्तानी मदरसे के बच्चे को साइंस पर सवाल जवाब करते हुए देखा गया है। बच्चा वीडियो में बताता है कि चांद और सूरज धरती के चक्कर लगाते हैं।

इस्लामाबाद:  इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक यूट्यूब चैनल की एंकर पाकिस्तान के मदरसों में पढ़ रहे बच्चों से विज्ञान के बारे में सवाल जवाब करते हुए दिख रही है। यही नहीं वीडियो में एंकर को भारत के चंद्रयान 3 के मिशन के बारे में भी सवाल पूछते हुए देखा गया है। 

एंकर का जवाब देते हुए मदरसे के बच्चों ने जो जवाब दिया है, उससे उनकी साइंस की जानकारी बहुत ही आसानी से झलक रही है। वीडियो में एंकर ने कई बच्चों से बात भी की है और भारत को लेकर उनके विचार को भी जानने की कोशिश की थी। यही नहीं वीडियो को देख कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एंकर एक बच्चे से यह सवाल पूछती है कि ये बताओ कि जमीन गोल है या फिर चपटी है। इस पर बच्चा जवाब देता है कि हमारे बुजुर्गों द्वारा दी गई तालिम के अनुसार, जमीन रूकी हुई है और यह घूम नहीं रही है। बच्चे ने बताया कि जमीन के चारों ओर चांद घूम रहा है। 

इस पर एंकर ने एक काउंटर सवाल किया और पूछा कि अगर चांद जमीन के चारो और घूम रहा है तो फिर सूरज क्या करता है। एंकर ने बदलते मौसम, दिन और रात के बारे में भी पूछा जिस पर बच्चे ने कहा कि सूरज भी चांद की तरह जमीन के चारो और घूम रहा है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो के एक छोटे से क्लिप को "कृष्णा" नाम के उपयोगकर्ता ने एक्स प्लेटफॉर्म (पूर्व में जिसका नाम ट्विटर था) पर अपलोड किया था। यह छोटा सा क्लिप 27 मिनट के उस वीडियो का एक भाग है जो यूट्यूब चैनल "नैला और शैला" की आईडी से यह यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। 

बता दें कि वीडियो को सामूहिक रूप से दस लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऐसे में वीडियो को देख नेटिज़ेंस ने वीडियो पर कई तरह की हास्यप्रद प्रतिक्रियाएं भी दी है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा