लाइव न्यूज़ :

असम : मनचले युवक को युवती ने सिखाया ऐसा सबक, स्कूटी समेत फेंका ड्रेन में, फेसबुक पोस्ट कर बताई करतूत, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 3, 2021 13:33 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने अपनी आपबीती बताई है कि कैसे एक मनचले लड़के ने दिनदहाड़े उसके साथ बदतमीजी की पर लड़की ने भी उसे मजेदार सबक सिखाया । सोशल मीडिया पर लोग लड़की की खूब तारीफ कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने सड़क पर पता पूछने के बहाने महिला के साथ की बदतमीजीलड़की ने सबक सिखाते हुए शख्स की स्कूटी को फेंका ड्रेन में असम पुलिस ने शख्स के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

गुवाहाटी :  देश में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं । हाल ही में दिल्ली के हौज खास में कुछ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की खबरें आई थी तो अब असम के गुवाहाटी में एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़ना का मामला सामने आया है । सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लड़की ने मनचले की ऐसी क्लास लगाई कि हर कोई उसकी बहादूरी की खूब तारीफ भी कर रहा है । 

लड़के को उसकी करतूत का मजा सिखाने वाली इस लड़की का नाम भावना कश्यप है और उसने अपने फेसबुक पोस्ट में पूरी घटना के बारे में खुलकर बताया । भावना  कहती है कि वह दिन के समय में गुवाहाटी नगर के जीएस रोड के पीछे वाली रुकमणी नगर गली से जा रही थी । तभी स्कूटी से जा रहा है एक शख्स उसके पास आया और किसी जगह का पता पूछने लगा जिस पर लड़की ने जवाब दिया उसे इस बारे में पता नहीं है । किसी और से इसके बारे में पूछ लें । इतनी देर में स्कूटी पर सवार शख्स ने भावना के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की पर भावना ने भी पूरी ताकत से उस लड़के को पकड़ लिया,उसे जाने नहीं दिया । उसने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि जब वह भागने लगा तो मैंने पूरी ताकत से उसे घसीटा और वह अपनी स्कूटी को लगातार भगाने की कोशिश कर रहा था पर मैंने आधे मिनट तक स्कूटी के टायर को उठा कर रख और फिर जोर से धक्का दिया ।जिससे स्कूटी सड़क के बगल में बनी नाली में जा गिरी।

भावना ने अपने इस पोस्ट में घटना की पूरी जानकारी देने के साथ एक वीडियो और दो फोटो भी अपलोड किया ताकि लोग पूरी घटना के बारे में अच्छे से समझ सके कि  आखिर क्या हुआ था भावना के मुताबिक यह घटना गुवाहाटी की सबसे व्यस्त रहने वाली सड़कों में से जीएस रोड पर शाम 4:30 बजे हुई थी ।आरोपी का नाम मधुसना राजकुमार बताया गया मामला बढ़ता देख असम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली ।

सोशल मीडिया पर भावना का पोस्ट पढ़कर हर कोई उनकी हिम्मत और बहादूरी की तारीफ कर रहा है । साथ ही लोग इस बात को लेकर खेद भी जता रहे हैं कि ऐसे लोगों की वजह से लड़कियों का सड़क पर निकलना मुश्किल है और इन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए ।  

टॅग्स :असमगुवाहाटीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…