लाइव न्यूज़ :

किसान ने पीएम मोदी को भेजी थी प्याज की मामूली रकम, केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 4, 2018 20:35 IST

नासिक जिले की निफाड़ तहसील के किसान संजय साठे ने रविवार को दावा किया था कि उसे इस मौसम में 750 किलोग्राम प्याज के लिए महज 1,064 रुपए मिले। जिसके बाद उसने वो सारी रकम पीएम नरेन्द्र मोदी को भेज दी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार से इस मामले में पूरी रिपोर्ट तलब की हैविरोध दर्ज कराते हुए किसान ने कहा कि उसने 29 नवंबर को 1,064 रुपए ‘‘नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री’’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में भेज दिया।

महाराष्ट्र के एक किसान द्वारा प्याज की पूरी फसल की बिक्री से मिली मामूली रकम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिए जाने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार से इस मामले में पूरी रिपोर्ट तलब की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। नासिक जिले की निफाड़ तहसील के किसान संजय साठे ने रविवार को दावा किया था कि उसे इस मौसम में 750 किलोग्राम प्याज के लिए महज 1,064 रुपए मिले।

750 किलोग्राम के लिए 1064 रूपये मिलेअपना विरोध दर्ज कराते हुए किसान ने कहा कि उसने 29 नवंबर को 1,064 रुपए ‘‘नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री’’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में भेज दिया।नासिक के कार्यवाहक रेजिडेंट कलक्टर शशिकांत मंगरुले ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें केंद्र की तरफ से राज्य सरकार द्वारा कहा गया है कि क्षेत्र में प्याज के उत्पादन और मनी ऑर्डर भेजने वाले किसान की असल स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट दी जाए।’’ 

50 फीसदी प्याज का उत्पादन महाराष्ट्र के नासिक जिले में होता हैउन्होंने कहा, ‘‘अभी नासिक क्षेत्र में प्याज का उत्पादन निश्चित तौर पर बढ़ा है। हमने रिपोर्ट में इन बातों का जिक्र किया है और इसे राज्य सरकार को सौंपा है। हम अगले निर्देशों का इंतजार करेंगे।’’ साठे ने कहा कि उसे उम्मीद है कि केंद्र सरकार क्षेत्र में प्याज उत्पादक किसानों के लाभ के लिए कोई कदम उठाएगी।किसान ने कहा, ‘‘मैंने अपने समुदाय की हताशा और तकलीफ जाहिर करने के मकसद से प्रधानमंत्री को पैसे भेजे।’’ भारत में प्याज के कुल उत्पादन में से करीब 50 फीसदी प्याज का उत्पादन महाराष्ट्र के नासिक जिले में होता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी