लाइव न्यूज़ :

कर्मचारियों के लिए इस कंपनी ने 11 दिनों की छुट्टी का किया ऐलान, खास वजह से दिया जा रहा ब्रेक

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2022 11:40 IST

सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली ई-वाणिज्य कंपनी मीशो ने अपने कर्मचारियों को 11 दिन छुट्टी देने की घोषणा की है।

Open in App

नई दिल्ली: अपने कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ई-कॉमर्स प्लेटफऑर्म मीशो (Meesho) ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 11 दिन काम से ब्रेक देने की घोषणा की है। इस तरह के ब्रेक की घोषणा कर्मचारियों को खुद को तरोताजा करने और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए की गई है। यह लगातार दूसरा साल है जब कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसे ब्रेक का ऐलान किया है।

यह ब्रेक 22 अक्टूबर से एक नवंबर तक दिया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि ऐसी पहल इसलिए की गई है क्योंकि व्यस्त त्योहारी सेल सीजन के बाद कर्मचारी खुद को कुछ समय के लिए काम से दूर रख सकें और अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकें। कंपनी के संस्थापक और सीटीओ संजीव बर्नवाल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए संतुलन सर्वोपरि है।

उन्होंने ट्वीट किया, 'हमने लगातार दूसरे साल 11 दिन का पूरी कंपनी में ब्रेक देने की घोषणा की है! आगामी त्योहारों के मौसम और कार्य जीवन संतुलन के महत्व को ध्यान में रखते हुए, मीशो के लोग 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रीसेट और रिचार्ज होने के लिए कुछ आवश्यक समय निकालेंगे।'

बताते चलें कि सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली ई-वाणिज्य कंपनी मीशो ने अपने मंच पर आठ नई स्थानीय भाषाएं जोड़ी थी। मीशो ने क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए अपने मंच पर बंगाली, तेलगु, मराठी, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम और उड़िया भाषा को जोड़ा।

टॅग्स :Mental Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यइलाज के अभाव में बदतर न होने पाएं मानसिक रोग

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यमानसिक स्वास्थ्य दिवसः सबको ठीक करने वाले खुद हो रहे बीमार?, 36-48 घंटे की लगातार शिफ्ट!

स्वास्थ्यकिसी बात को लेकर अगर मन बदल जाए तो दिमाग क्या सोचता है

स्वास्थ्यमानसिक स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता घातक 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल