लाइव न्यूज़ :

शहीद रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार से पहले पत्नी ने बेटी को दिया जन्म, कहा- चाहती हूं पिता की तरह देश की सेवा करे

By भारती द्विवेदी | Updated: October 24, 2018 09:03 IST

सीमू देवी ने अपनी नवजात के साथ पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद उन्हें नवजात के साथ शमशान घाट ले जाया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: बीते रविवार जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में जवानों और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए थे। उन तीन शहीद जवानों में रामबन जिले के लांस नायक रणजीत सिंह भी शामिल थे। मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार से कुछ ही घंटे पहले उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। खबर के मुताबिक शहीद रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सीमू देवी की ये पहली संतान है, जो कि शादी के दस साल बाद हुई है।

बच्ची की जन्म के बाद सीमू देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी भी इंडियन आर्मी में शामिल हो और पिता की तरह ही देश की सेवा करे।'

बता दें कि, रविवार को मुठभेड़ में शहीद होने के बाद सोमवार की देर शाम रणजीत सिंह का शव उनके पैतृक गांव सुलीगाम लाया गया। बहुत देर हो जाने के कारण परिवार ने अंतिम संस्कार का अगले दिन करने का फैसला किया। आधी रात को शहीद की गर्भवती पत्नी को लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया।

खबर के मुताबिक, सीमू देवी ने अपनी नवजात के साथ पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद उन्हें नवजात के साथ शमशान घाट ले जाया गया। रणजीत सिंह साल 2003 में सेना में शामिल हुए थे और दस साल से अपने घर में किलकारियां गूंजने का इतंजार कर रहे थे। उन्होंने डिलीवरी के अंतिम दिनों में अपनी पत्नी के साथ होने की योजना भी बनाई थी लेकिन उससे पहले ही वो दुश्मनों के नापाक इरादे का शिकार हो गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो