लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी के 'चाणक्य' की चाल से उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी और शरद पवार हुए क्लीन बोल्ड, ट्विटर पर लोगों ने किया सलाम

By धीरज पाल | Updated: November 23, 2019 16:02 IST

महाराष्ट्र में अमित शाह की चाल से उद्धव ठाकरे, एनसीपी चीफ शरद पवार और कांग्रसे अध्यक्ष सोनिया गांधी को बड़ा झटका लगा है। साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मची हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली है।महाराष्ट्र की राजनीति के पीछे का चाणक्य माने जा रहे अमित शाह की सोशल मीडिया पर वाहवाही की जा रही है।

महाराष्ट्र की राजनीति रातोंरात बदल गई और आज सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली है।  कल देर रात तक शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सीएम बनने की बात चल रही थी और शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने वाली थी। लेकिन महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर होने के बाद बीजेपी के अध्यक्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बीजेपी के चाणक्य हैं।गडकरी

महाराष्ट्र में अमित शाह की चाल से उद्धव ठाकरे, एनसीपी चीफ शरद पवार और कांग्रसे अध्यक्ष सोनिया गांधी को बड़ा झटका लगा है। साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मची हुई है। एक तरफ जहां शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद एनसीपी में दो फाड़ होने के संकेत की खबरें हैं तो दूसरी तरफ शरद पवार और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने साझा प्रेस कांफ्रेंस किया है। इसके बाद शरद पवार अपने विधायकों के साथ आज शाम बैठक करेंगे।

महाराष्ट्र की राजनीति के पीछे का चाणक्य माने जा रहे अमित शाह की सोशल मीडिया पर वाहवाही की जा रही है। ट्विटर पर #Motabhai (मोटा भाई) और "Game of Thrones" (गेम्स ऑफ थ्रोन्स ) ट्रेंड करने लगा। वहीं लोग विदेशी शो गेम्स ऑफ थ्रोन्स हैशटैग के साथ अमित शाह की तस्वीर शेयर कर लिख रहे हैं कि अमित शाह के दिमाग को देखकर तो लगता है कि यही गेम्स ऑफ थ्रोन्स के डॉयरेक्ट हैं।

फिलहाल, महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली है। देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने और अजित पवार उपमुख्यंत्री। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फड़नवीस को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करने का समय दिया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रअमित शाहराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा