लाइव न्यूज़ :

बिरयानी की दुकान पर टूट पड़ी लोगों की भीड़, लग गई ट्रेन से भी लंबी लाइन, देखें VIDEO

By गुणातीत ओझा | Updated: October 11, 2020 12:02 IST

बेंगलुरू में बिरयानी प्रेमियों का गजब नजारा देखने को मिला है। वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बिरयानी के लिए बेंगलुरू में लोगों की 1.5 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरू में बिरयानी प्रेमियों का गजब नजारा देखने को मिला है।बिरयानी के लिए बेंगलुरू में लोगों की 1.5 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।

नई दिल्ली। चटोरी जीभ वाले लोग अपने पसंदीदा खाने के पीछे दीवाने होते हैं। वे स्वाद की तलब पूरी करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं। ऐसा ही एक नजारा आज रविवार को बेंगलुरू में देखने को मिला। यहां स्थित एक लोकप्रिय बिरयानी की दुकान के खुलते ही लोगों की लंबी कतार लग गई है। लोग कतार में लगकर अपने नंबर का इंतजार करते दिखे। बिरयानी के लिए लंबी लाइन में खड़े लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इसे धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं। 

बेंगलुरू में बिरयानी के लिए मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर लोगों ने 1.5 किलोमीटर लंबी लाइन लगा दी। रेस्टोरेंट के बाहर एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी कतार में खड़े सैकड़ों ग्राहकों का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। वीडियो में बिरयानी की प्लेट के इंतजार में मास्क लगाए लोगों की एक बड़ी कतार दिखाई दे रही है।

रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की लगभग 1.5 किमी लम्बी कतार लग गई। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इसपर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो देखने वाले बिरयानी की विशेषता का अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बिरयानी खरीदने के लिए लाइन में लगे एक ग्राहक ने बताया कि वह सुबह 4 बजे से लाइन में लगा है। ग्राहक ने बताया कि सुबह 6:30 बजे मेरा ऑर्डर मिला, क्योंकि बिरयानी के लिए लगभग 1.5 किमी की लंबी कतार है। उन्होंने बताया कि यहां की बिरयानी बहुत स्वादिष्ट है, यह इंतजार के लायक है।

वहीं रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा कि मैं लगभग 22 साल पहले यहां दुकान खोला था। हमारी बिरयानी में किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं डाला जाता। हम एक दिन में हजारों किलोग्राम से अधिक बिरयानी परोसते हैं।

टॅग्स :बिरयानीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो