लाइव न्यूज़ :

VIDEO: दांतों से उठाया 125 किलो वजन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: February 17, 2025 19:52 IST

Lifted 125 kg weight with Teeth: मेरठ के करनावल कस्बे के योग गुरु विकास स्वामी ने दावा किया कि उन्होंने अपने दो बेटों अनमोल स्वामी (16) और आदित्य स्वामी (10) के साथ इटली के मिलान में आयोजित ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ प्रतियोगिता में अपने दांतों से 125 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया है। स्वामी ने कहा कि उन्हें आयोजकों द्वारा ही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: दांतों से उठाया 125 किलो वजन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, देखें वीडियो

Lifted 125 kg weight with Teeth: मेरठ के करनावल कस्बे के योग गुरु विकास स्वामी ने दावा किया कि उन्होंने अपने दो बेटों अनमोल स्वामी (16) और आदित्य स्वामी (10) के साथ इटली के मिलान में आयोजित ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ प्रतियोगिता में अपने दांतों से 125 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया है। स्वामी ने कहा कि उन्हें आयोजकों द्वारा ही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि हमारे क्षेत्र और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। स्वामी की उपलब्धि की खबर फैलते ही उनके गांव में जश्न का माहौल है। हालांकि, रविवार को घर लौटने पर विकास स्वामी ने सरकार और निर्वाचित प्रतिनिधियों से सरहाना न मिलने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सरकार ने अभी तक हमें कोई सहायता नहीं दी है। अन्य खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और सरकारी नौकरी भी मिलती है, लेकिन हमें एक पैसा भी नहीं मिला। मंत्रियों की बात तो दूर, सांसदों और विधायकों ने भी हमारी उपलब्धि को नहीं सराहा। केवल हमारे गांव के लोगों ने ही हमें चार से पांच बार सम्मानित किया है।’’

प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए स्वामी ने कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल था। हमारे लिए निर्धारित समयसीमा एक बड़ी चुनौती थी। पहले प्रयास में हम केवल 25 सेकंड तक ही वजन पकड़ पाए लेकिन दूसरे प्रयास में हम इसे 35.57 सेकंड तक पकड़ पाए। अपने शुभचिंतकों की प्रार्थना और आशीर्वाद की बदौलत हम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहे।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके दोनों बेटों को उपलब्धि के लिए प्रमाणपत्र मिले हैं। स्वामी ने 2023 में मुंबई में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में भाग लेने के दौरान अपनी पिछली उपलब्धि को याद किया। स्वामी ने बताया, ‘‘उस समय, हमने अपने दांतों से 80 किलोग्राम वजन उठाया था, इसे पांच सेकंड के लिए जमीन से दो इंच ऊपर उठाया था। यह देखकर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल दंग रह गए थे। हमारा नाम तब भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था।’’ उन्होंने यह भी बताया कि उनके छोटे बेटे ने अपने दांतों से 61 किलोग्राम वजन उठाया है, जबकि उनके बड़े बेटे ने 105 किलोग्राम वजन उठाया। अपनी असाधारण क्षमता के पीछे की तरीकों के बारे में पूछे जाने पर स्वामी ने कहा, ‘‘हां, हम कुछ खास इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मैं इसका खुलासा नहीं करूंगा। अभी तक, मैंने किसी भी मंच या मीडिया के सामने इसका खुलासा नहीं किया है।’’

टॅग्स :गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सवायरल वीडियोअजब गजबयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल