लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 'आप' के रोड शो के वायरल वीडियो पर कुमार विश्वास का तंज- 'सर इतना मत झुकाओ कि 'दस्तार' गिर पड़े'

By विनीत कुमार | Published: June 22, 2022 7:04 AM

कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी से जुड़ी एक वायरल तस्वीर को लेकर तंज कसा है। इसमें भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल एक ही गाड़ी पर सवार नजर आ रहे हैं। हालांकि मान इसमें गेट पकड़कर गाड़ी पर पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।

Open in App

अमृतसर: पंजाब के सीएम भगवंत मान पर आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है। पंजाब में 'आप' के रोड शो के वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'झुक कर सलाम करने में क्या हर्ज है मगर सर इतना मत झुकाओ कि दस्तार गिर पड़े।' 

दरअसल इस वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान भगवंत मान गाड़ी पर लटके हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ जगहों पर भगवंत मान गाड़ी पर आने की कोशिश कर रहे लोगों को हटाते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

इस वीडियो को कुमार विश्वास पेरोडी नाम से ट्विटर हैंडल से पहले ट्वीट किया गया था। वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा गया, 'पंजाब में रोड शो के दौरान पंजाब का मुख्यमंत्री कहां हैं? मुझे तो गाड़ी में केजरीवाल और गाड़ी पर सिक्योरिटी गार्ड दिख रहे हैं।' इसमें कुमार विश्वास को टैग करते हुए उनकी वीडियो पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। बाद में इसी वीडियो को रिट्वीट करते हुए कुमार विश्वास ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर अपने अंदाज में तंज कसा।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास पूर्व में कई मौकों पर आम आदमी पार्टी और खासकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहे हैं। पिछले महीने भाजपा नेता तजिंदर बग्गा पाल की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर भी कुमार विश्वास ने सवाल उठाते हुए भगवंत मान पर निशाना साधा था। इसके बाद उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। वहीं पंजाब चुनाव से पहले विश्वास द्वारा केजरीवाल को अलगाववादियों का समर्थक बताए जाने के मामले ने भी खूब तूल पकड़ा था।

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविंद केजरीवालभगवंत मानआम आदमी पार्टीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "अरविंद केजरीवाल अब 'केजरी-भ्रष्टाचार-वाल' हैं, जेल से बचने के लिए उन्होंने इंडिया गठबंधन बनाया है", शिवराज सिंह चौहान ने कहा

भारतSwati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की जान को खतरा, AAP सांसद के पूर्व पति का सनसनीखेज दावा

भारतकौन हैं अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार, पहले भी रहे हैं गलत कारणों से चर्चा में, अब लगा स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का आरोप

भारतSwati Maliwal Assault Allegations: आप राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल को लेकर एमसीडी में हंगामा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी कर्मचारी वैभव पर गंभीर मामला!

भारतSwati Maliwal: 'दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से मिलने गईं थी स्वाति, लेकिन हुई बदसलूकी..', आप सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपति लाना भूल गया 5 रुपये का कुरकुरे का पैकेट तो नाराज बीवी ने मांगा तलाक, जानें पूरा मामला

ज़रा हटकेWatch: कार छोड़ टायर चुरा ले गए चोर, करनाल में चोरों का कारनामा, लोकसभा चुनाव कवर करने गए पत्रकार ने शेयर किया वीडियो

ज़रा हटकेBado Badi Viral Song: 'बदो बदी' फेम पाकिस्तानी एक्ट्रेस आना चाहती हैं भारत, जानें कौन हैं चाहत फतेह अली खान? जिसके 'बदो बदी सॉन्ग' ने मचाया तहलका

ज़रा हटकेWatch: मुंबई में बारिश-तूफान के बाद रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, महिला डब्बे में चढ़ने के लिए आपस में भिड़ी महिलाएं, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

भारतRahul Gandhi Marriage: रायबरेली के लोगों ने राहुल गांधी से पूछा शादी कब करोगे, कांग्रेस नेता ने दिया ये जवाब.. (Watch Video)