लाइव न्यूज़ :

कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज, 'चुनाव भी क्या जालिम चीज है, जिस सेना पर सवाल उठाए थे आज बधाई दे रहे हैं', टिकट बंटवारे पर भी निशाना

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2020 15:24 IST

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आर्मी डे के दिन ट्वीट में लिखा, ''भारतीय सेना के हर जवान और अधिकारी के साहस और दृढ़ संकल्प को मेरा सलाम। देश आपकी सेवा के लिए सदा आपका आभारी है।''

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है, जबकि 15 का टिकट काट लिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 14 जनवरी को  सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

आर्मी डे के मौके पर आम आदमी पार्टी(आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली सीएम औप आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कुमार विश्वास ने लिखा, ''चुनाव भी क्या जालिम चीज है, सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर पूरी दुनिया में भारत और भारत की सेना को कठघरे में खड़े करने वाले सेना को बधाई दे रहे हैं।'' कुमार विश्वास का यह ट्वीट वायरल हो गया है। कुमार विश्वास के ट्वीट करने के महज एक घंटे के अंदर इसपर 17 हजार लाइक्स और पांच हजार रिट्वीट है। (खबर लिखे जाने तक) 

केजरीवाल ने क्या किया था ट्वीट 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आर्मी डे के दिन ट्वीट में लिखा, ''भारतीय सेना के हर जवान और अधिकारी के साहस और दृढ़ संकल्प को मेरा सलाम। देश आपकी सेवा के लिए सदा आपका आभारी है।'' 

कुमार विश्वास ने आप के टिकट बंटवारे पर भी उठाए सवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 14 जनवरी को  सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर आप में शामिल होने वाले धनवती चंदेला को आप ने टिकट दिया है। कुमार विश्वास ने पार्टी से बाहरी लोगों को टिकट मिलने पर ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा है, "2013 में पार्टी के लोग इनसे पीटे, हमने संघर्ष किया और इन्हीं से लड़कर जीते...2020 में इन्हें बुलाकर टिकट दे दिया!"

आम आदमी पार्टी (आप) ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है, जबकि 15 का टिकट काट लिया है। 

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो