लाइव न्यूज़ :

Kolkata man Pak fiancee: शादी रचाने पाकिस्तान से भारत पहुंची जवेरिया खानम, ‘पानी पुरी’ स्वाद चखने के लिए बेताब, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2023 12:59 IST

Kolkata man Pak fiancee: मंगेतर को उनके परिवार, पड़ोसियों और यहां तक कि अनजान लोगों से भी स्नेह मिल रहा है, जिससे वह घर जैसा महसूस कर रही है। दोनों अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशहर की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड ‘पानी पुरी’ का स्वाद चखने के लिए बेताब हैं।गले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। देश, राज्य और शहर के लोगों ने स्वीकार कर लिया है।

Kolkata man Pak fiancee: कोलकाता में अपने मंगेतर से शादी रचाने पाकिस्तान से भारत पहुंची जवेरिया खानम यहां के लोगों की गर्मजोशी और खातिरदारी से अभिभूत हैं तथा वह शहर की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड ‘पानी पुरी’ का स्वाद चखने के लिए बेताब हैं।

खानम के मंगेतर समीर खान ने कहा कि वह बहुत राहत महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनकी मंगेतर को उनके परिवार, पड़ोसियों और यहां तक कि अनजान लोगों से भी स्नेह मिल रहा है, जिससे वह घर जैसा महसूस कर रही है। दोनों अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

समीर ने कहा, “मैं बहुत राहत महसूस कर रहा हूं और मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हमें हमारे देश, राज्य और शहर के लोगों ने स्वीकार कर लिया है। जवेरिया भी उतना ही अभिभूत है।” उन्होंने कहा, ''मंगलवार को अमृतसर से कोलकाता पहुंचने के बाद से ही घर पर बधाई संदेश से भरे फोन कॉल आने लगे।'

कराची की रहने वाली खानम पांच दिसंबर को पंजाब के अमृतसर जिले के अटारी बार्डर से भारतीय सीमा में आई, जहां खान और उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने 'ढोल' बजाकर उनका स्वागत किया। खान ने कहा, "उसके साथ शहर के स्ट्रीट फूड 'फुचका' (पानी पुरी) खाने के अलावा, वह उसे "पार्क स्ट्रीट में ले जाना पसंद करेगा, ताकि उसे उन भोजनालयों से परिचित करा सकूं जहां मुझे जाना पसंद है।"

वह यह भी देखना चाहता है कि वह कोलकाता बिरयानी पर कैसी प्रतिक्रिया देती है। कोलकाता निवासी व्यवसायी को 2018 में अपनी मां के मोबाइल फोन पर खानम की फोटो देखकर उससे प्यार हो गया था। उस वक्त खान जर्मनी में पढ़ाई कर रहा था और घर आया हुआ था। उन्होंने कहा, "मैं जनवरी (2024) में उसके साथ शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहा हूं।"

खान ने कहा कि जर्मनी, अफ्रीका, स्पेन, अमेरिका और अन्य देशों से उनके दोस्तों के शादी में शामिल होने की संभावना है। खानम ने पहले बताया था कि उन्हें 45 दिन का वीजा दिया गया है। उसने दो बार वीजा पाने की कोशिश की, लेकिन तीसरी बार वह भाग्यशाली रही। खान ने कहा कि वह इसके लिए केंद्र सरकार के आभारी हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल