लाइव न्यूज़ :

जानें कौन है 'फ्री कश्मीर' पोस्टर लहराने वाली लड़की, विवाद होने पर वीडियो जारी कर दी सफाई 

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 8, 2020 06:43 IST

 मुंबई पुलिस ने जेएनयू हिंसा के खिलाफ सोमवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान “कश्मीर की आजादी” वाले विवादित पोस्टर के साथ विरोध जाहिर कर रही महिला के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की। 

Open in App
ठळक मुद्दे"फ्री कश्मीर" पोस्टर को हाथ में उठाने वाली लड़की का नाम महक मिर्जा प्रभु है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित कई लोगों ने पोस्टर पर आपत्ति जाहिर की थी।

मुंबई में जेएनयू हिंसा के खिलाफ गेटवे ऑफ इंडिया पर  विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी एक तख्ती थामे नजर आईं, जिस पर लिखा था "फ्री कश्मीर"। जिसके बाद ट्विटर पर "फ्री कश्मीर" का हैशटैग ट्रेंड में भी आया।  'फ्री कश्मीर' का पोस्टर हाथ में लेने वाली लड़की ने विवाद होने पर मामले पर सफाई दी है। पोस्टर को हाथ में उठाने वाली लड़की का नाम महक मिर्जा प्रभु है।  महक मिर्जा प्रभु रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित कई लोगों ने पोस्टर पर आपत्ति जाहिर की थी।

इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महक मिर्जा प्रभु ने  फेसबुक पर एक वीडियो जारी करके विवाद पर सफाई दी है। महक ने कहा है कि वह पेशे से एक लेखिका हैं और वह कश्मीर से नहीं हैं, बल्कि महाराष्ट्र की ही रहने वाली हैं।  'फ्री कश्मीर' का पोस्टर वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कयास लगाना शुरू कर दिया था कि ये महिला कश्मीर से हैं। 

महक वीडियो में कहती दिख रही हैं, "मैं मुंबई से लेखिका महक हूं। कल जो हुआ उसको देखकर मुझे लग रहा कि लोगों ने पागलों जैसी प्रतिक्रिया दी है। स्थिति के बारे में फैलाई जा रही कहानी बिल्कुल गलत है। मैं बस कश्मीर में रहने वाले लोगों के अधिकार पर बात कर रही हूं। इसके पीछे कोई एजेंडा या मोटिव नहीं था।''

महक ने लिखा है, 'इस प्लेकार्ड का मतलब था- खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी, इंटरनेट लॉकडाउन से आजादी। मैं मूलभूत संवैधानिक अधिकार के समर्थन में आवाज उठा रही थी।'

'कश्मीर की आजादी' वाले पोस्टर के साथ प्रदर्शन करने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 मुंबई पुलिस ने जेएनयू हिंसा के खिलाफ सोमवार को गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान “कश्मीर की आजादी” वाले विवादित पोस्टर के साथ विरोध जाहिर कर रही महिला के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की। 

प्रदर्शन के दौरान बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा “कश्मीर की आजादी” वाला बड़ा सा पोस्टर लिए महिला की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए थे। इन तस्वीरों और वीडियो को देख भाजपा नेता और सोशल मीडिया के कई उपयोगकर्ता भड़क गए जिन्होंने पूछा कि शहर में ऐसे “अलगाववादी तत्वों” को कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है।

 मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि महक मिर्जा प्रभु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी