लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर किया तंज, 'प्रधान-सेवक जी को भेजो मेल, बिन तैयारी वाला लॉकडाउन हो गया फेल', वायरल हुआ ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2020 11:18 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हाल ही में कहा था कि कोरोना रोकने के लिए देश में लगाया गया लॉकडाउन फेल हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी को अब आगे की योजना बतानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में लगे लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों की सड़क हादसे, रेल एक्सीडेंट और ट्रेनों में सफर के दौरान मौत की खबरें आई हैं। कन्हैया कुमार लॉकडाउन के दौरान ट्विटर पर कम ही एक्टिव रहे हैं।

पटना: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को फेल बताया है। कन्हैया कुमार ने लॉकडाउन फेल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए उनपर तंज कसा है। कन्हैया कुमार ने 27 मई की रात ट्वीट किया, ''प्रधान-सेवक जी को भेजो मेल, बिन तैयारी वाला लॉकडाउन हो गया फेल, नए भारत का नया ही खेल, मरते मजदूर, भटकती रेल।'' कन्हैया कुमार के इस ट्वीट पर 39 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं और आठ हजार से ज्यादा रिट्विट हैं। (खबर लिखे जाने तक) 

ट्वीट में ''प्रधान-सेवक'' शब्द का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बार जन-सभाओं में भाषण देते हुए कहा है कि वह देश के प्रधान-सेवक हैं।

कन्हैया कुमार लॉकडाउन के दौरान ट्विटर पर कम ही एक्टिव रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडया पर कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर काफी कम प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले 23 मई को किए अपने ट्वीट में कन्हैया कुमार ने लिखा था, ''ये सरकार जब से सत्ता में आई है, इसने अपने ही नागरिकों के खिलाफ एक जंग छेड़ रखी है। सरकार से सवाल को देशद्रोह और विरोध को आतंकी गतिविधि मान लिया गया है। जब दुनिया कोरोना से लड़ रही है तब भी सरकार अपनी ही युनिवर्सिटी और विद्यार्थियों पर हमले कर रही है। शर्मनाक!'' कन्हैया कुमार ने यह ट्वीट कर यह प्रतिक्रिया दिल्ली हिंसा के आरोप में जामिया और जेएनयू के छात्रों को लॉकडाउन में गिरफ्तार पर किए जाने पर दी है।

20 मई को किए अपने ट्वीट में कन्हैया कुमार ने लिखा था,'' समस्या चाहे जो भी हो, हर बार इस सरकार ने  ये साबित किया है कि इनको इंसानों से ज्यादा 'कागज़' की परवाह है।''

देश में लगे लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों की सड़क हादसे, रेल एक्सीडेंट और ट्रेनों में सफर के दौरान मौत की खबरें आई हैं। पिछले 48 घंटे में श्रमिक स्पेशल ट्रेन में वापस अपने घर लौट रहे 9 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोगों में 5 लोग उत्तर प्रदेश लौट रहे थे और 4 लोग बिहार अपने घर को लौट रहे थे। वहीं ट्रेन भी काफी देरी से चल रही है। जिन ट्रेनों को 17-18 घंटे में सफर तय करना चाहिए.. वह दो-दो दिनों में अपने गंत्वय स्थान पर पहुंच रही है। कन्हैया कुमार ने देश की इन्हीं हालतों पर ''नए भारत का नया ही खेल, मरते मजदूर, भटकती रेल'' लिखा है।  

टॅग्स :कन्हैया कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी