कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर किया तंज, 'प्रधान-सेवक जी को भेजो मेल, बिन तैयारी वाला लॉकडाउन हो गया फेल', वायरल हुआ ट्वीट
By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2020 11:18 IST2020-05-28T10:58:58+5:302020-05-28T11:18:41+5:30
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हाल ही में कहा था कि कोरोना रोकने के लिए देश में लगाया गया लॉकडाउन फेल हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी को अब आगे की योजना बतानी चाहिए।

Kanhaiya Kumar (File Photo)
पटना: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को फेल बताया है। कन्हैया कुमार ने लॉकडाउन फेल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए उनपर तंज कसा है। कन्हैया कुमार ने 27 मई की रात ट्वीट किया, ''प्रधान-सेवक जी को भेजो मेल, बिन तैयारी वाला लॉकडाउन हो गया फेल, नए भारत का नया ही खेल, मरते मजदूर, भटकती रेल।'' कन्हैया कुमार के इस ट्वीट पर 39 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं और आठ हजार से ज्यादा रिट्विट हैं। (खबर लिखे जाने तक)
प्रधान-सेवक जी को भेजो मेल
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) May 27, 2020
बिन तैयारी वाला लॉकडाउन हो गया फ़ेल
‘नए भारत’ का नया ही खेल
मरते मज़दूर, भटकती रेल
ट्वीट में ''प्रधान-सेवक'' शब्द का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बार जन-सभाओं में भाषण देते हुए कहा है कि वह देश के प्रधान-सेवक हैं।
कन्हैया कुमार लॉकडाउन के दौरान ट्विटर पर कम ही एक्टिव रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडया पर कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर काफी कम प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले 23 मई को किए अपने ट्वीट में कन्हैया कुमार ने लिखा था, ''ये सरकार जब से सत्ता में आई है, इसने अपने ही नागरिकों के खिलाफ एक जंग छेड़ रखी है। सरकार से सवाल को देशद्रोह और विरोध को आतंकी गतिविधि मान लिया गया है। जब दुनिया कोरोना से लड़ रही है तब भी सरकार अपनी ही युनिवर्सिटी और विद्यार्थियों पर हमले कर रही है। शर्मनाक!''
ये सरकार जब से सत्ता में आई है, इसने अपने ही नागरिकों के खिलाफ़ एक जंग छेड़ रखी है। सरकार से सवाल को देशद्रोह और विरोध को आतंकी गतिविधि मान लिया गया है। जब दुनियां कोरोना से लड़ रही है तब भी सरकार अपनी ही युनिवर्सिटी और विद्यार्थियों पर हमले कर रही है। शर्मनाक!#StandWithJamia
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) May 23, 2020
कन्हैया कुमार ने यह ट्वीट कर यह प्रतिक्रिया दिल्ली हिंसा के आरोप में जामिया और जेएनयू के छात्रों को लॉकडाउन में गिरफ्तार पर किए जाने पर दी है।
20 मई को किए अपने ट्वीट में कन्हैया कुमार ने लिखा था,'' समस्या चाहे जो भी हो, हर बार इस सरकार ने ये साबित किया है कि इनको इंसानों से ज्यादा 'कागज़' की परवाह है।''
समस्या चाहे जो भी हो, हर बार इस सरकार ने ये साबित किया है कि इनको इंसानों से ज्यादा 'कागज़' की परवाह है।
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) May 20, 2020
देश में लगे लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों की सड़क हादसे, रेल एक्सीडेंट और ट्रेनों में सफर के दौरान मौत की खबरें आई हैं। पिछले 48 घंटे में श्रमिक स्पेशल ट्रेन में वापस अपने घर लौट रहे 9 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोगों में 5 लोग उत्तर प्रदेश लौट रहे थे और 4 लोग बिहार अपने घर को लौट रहे थे। वहीं ट्रेन भी काफी देरी से चल रही है। जिन ट्रेनों को 17-18 घंटे में सफर तय करना चाहिए.. वह दो-दो दिनों में अपने गंत्वय स्थान पर पहुंच रही है। कन्हैया कुमार ने देश की इन्हीं हालतों पर ''नए भारत का नया ही खेल, मरते मजदूर, भटकती रेल'' लिखा है।